Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

राष्ट्रीय खेल में चयनित खिलाड़ी को सीडीओ ने किया सम्मानित, विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    खटीमा । मुख्य विकास अधिकारी देवेश शाशनी ने सोमवार को खटीमा क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय खेल में चयनित खिलाड़ी को मैडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहें है। उन्होंने खिलाड़ी से खेल की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    यह भी पढ़ें 👉सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,दिया स्वच्छता का संदेश।

    इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, खटीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, भोजन व्यवस्था तथा परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया।

    तदोपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम कुटरी पहुंचकर अनुसूचित जनजाति सहकारी संघ द्वारा संचालित सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों का जायजा लिया तथा लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

    इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत भवन कुटरी का निरीक्षण करते हुए पंचायत स्तर पर संचालित व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के लिए कहा।

    मुख्य विकास अधिकारी ने इसके उपरांत चकरपुर स्थित गोविंद वल्लभ पंत राजकीय इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं, छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता तथा विद्यालय परिसर का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

    मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिक्षा, खेल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों का समयबद्ध ढंग से निराकरण किया जाए और आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

    यह भी पढ़ें 👉🛑 SSP अजय गणपति का आर्थिक अपराधों पर सख्त रुख — RD/FD के नाम पर लोगों से धनराशि जमा कराने वाला कलेक्शन एजेन्ट गिरफ्तार

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *