Monday, 23 November 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में सितारगंज पुलिस का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली के नेतृत्व में 15 वाहनों के चालान, 2 ओवरलोड वाहन सीज • आपदा सुरक्षा कार्यों में अब नहीं चलेगी ढिलाई, हर दिन होगी समीक्षा; गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर जिलाधिकारी मनीष कुमार की सीधी नज़र • कप्तान अजय गणपति के निर्देशन में सड़क सुरक्षा की मुहिम को नई धार, सितारगंज में पुलिस ने संभाली जिंदगी बचाने की कमान , बिना हेलमेट चालकों को बांटे गए हेलमेट • देवीपुरा की सड़क पर उतरी विकास की नई तस्वीर, डीएम मनीष कुमार ने खुद संभाली कमान, इंटरलॉकिंग कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण • दस लाख की फूड वैन से गांव में रोजगार की नई इबारत, डीएम मनीष कुमार ने देवीपुरा पहुंचकर परखी महिला उद्यमियों की सफलता • शारदा घाट के निर्माण में सुस्ती पर जिलाधिकारी मनीष कुमार का एक्शन ! ठेकेदार को दो टूक- मशीनरी बढ़ाकर काम तेज करने के दिए सख्त निर्देश • पद बढ़ा , जिम्मेदारियां बढ़ीं, लेकिन नन्हे बच्चों के प्रति सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी क नहीं बदला फर्ज.. कार्यालय में आज भी स्टेथोस्कोप रहता है साथ • सनसनीखेज वारदात: रुद्रपुर जिला अस्पताल में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो गंभीर रूप से घायल

समाचार खोजें...

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में सितारगंज पुलिस का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली के नेतृत्व में 15 वाहनों के चालान, 2 ओवरलोड वाहन सीज

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    सितारगंज । सड़क पर लापरवाही अब नहीं चलेगी , सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजनमानस की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में सितारगंज क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 15 वाहनों के चालान किए, जबकि ओवरलोडिंग करते मिले दो वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के दिशा-निर्देशों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चौकी सिडकुल, थाना सितारगंज पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें 👉जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचकर सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी ने परखी स्वास्थ्य व्यवस्था, भोजनालय और रसोई का किया निरीक्षण

    इसी क्रम में दिनांक 22 नवंबर को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने और रॉन्ग साइड से वाहन संचालित करने वाले चालकों सहित कुल 15 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, सड़क पर ओवरलोडिंग कर अन्य लोगों की जान को जोखिम में डालने वाले दो वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया।

    सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराना और सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना है। पुलिस की सक्रियता से यह संदेश दिया जा रहा है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चाहे कोई भी हों, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    गौरतलब है कि पुलिस द्वारा पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए थे। इसके बावजूद बिना हेलमेट वाहन चलाना और रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसी लापरवाहियां दुर्घटनाओं को न्योता देती हैं।

    पुलिस ने आमजनमानस से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहनें और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट अवश्य पहनाएं। निर्धारित गति सीमा का पालन करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं, वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी या सामान न भरें तथा सभी यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें।

    यह भी पढ़ें 👉SSP अजय गणपति की अपराधियों के विरुद्ध कुशल रणनीति का दिख रहा असर — हत्या के अभियोग में नामजद दोनों अभियुक्त गिरफ्तार

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *