Monday, 23 November 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• आपदा सुरक्षा कार्यों में अब नहीं चलेगी ढिलाई, हर दिन होगी समीक्षा; गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर जिलाधिकारी मनीष कुमार की सीधी नज़र • कप्तान अजय गणपति के निर्देशन में सड़क सुरक्षा की मुहिम को नई धार, सितारगंज में पुलिस ने संभाली जिंदगी बचाने की कमान , बिना हेलमेट चालकों को बांटे गए हेलमेट • देवीपुरा की सड़क पर उतरी विकास की नई तस्वीर, डीएम मनीष कुमार ने खुद संभाली कमान, इंटरलॉकिंग कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण • दस लाख की फूड वैन से गांव में रोजगार की नई इबारत, डीएम मनीष कुमार ने देवीपुरा पहुंचकर परखी महिला उद्यमियों की सफलता • शारदा घाट के निर्माण में सुस्ती पर जिलाधिकारी मनीष कुमार का एक्शन ! ठेकेदार को दो टूक- मशीनरी बढ़ाकर काम तेज करने के दिए सख्त निर्देश • पद बढ़ा , जिम्मेदारियां बढ़ीं, लेकिन नन्हे बच्चों के प्रति सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी क नहीं बदला फर्ज.. कार्यालय में आज भी स्टेथोस्कोप रहता है साथ • सनसनीखेज वारदात: रुद्रपुर जिला अस्पताल में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो गंभीर रूप से घायल • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली के नेतृत्व में 8.11 ग्राम शुद्ध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

समाचार खोजें...

सनसनीखेज वारदात: रुद्रपुर जिला अस्पताल में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो गंभीर रूप से घायल

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर | उत्तराखंड के रुद्रपुर में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए हमलावरों ने जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय के अंदर घुसकर एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात में मृतक का भाई और एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद से अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

    मृतक की पहचान नितेश उर्फ राजकुमार जौहरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जगतपुरा (चौधरी पुलिया के पास) में आमने-सामने मोबाइल की दुकानें हैं। एक दुकान ‘राय टेलीकॉम’ के नाम से है, जबकि ठीक सामने दूसरे पक्ष की दुकान है। दोनों पक्षों के बीच ग्राहक बुलाने और दुकान के आगे कैमरा घुमाने (लगाने) जैसे मामूली विवाद को लेकर झगड़ा शुरू हुआ।

    यह भी पढ़ें 👉शारदा घाट के निर्माण में सुस्ती पर जिलाधिकारी मनीष कुमार का एक्शन ! ठेकेदार को दो टूक- मशीनरी बढ़ाकर काम तेज करने के दिए सख्त निर्देश

    जगतपुरा में हुई मारपीट के दौरान दुकान पर काम करने वाले कशिश नाम के युवक का सिर फट गया, जबकि बीच-बचाव करने आए एक परिजन के हाथ पर भी सिलेंडर व डंडों से हमला किया गया।

    घायल कशिश को प्राथमिक उपचार और मेडिकल कराने के लिए परिजन व नितेश जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी अमन और उसके साथ आए दर्जनों युवकों ने अस्पताल परिसर (इमरजेंसी वार्ड/गेट के पास) में घुसकर नितेश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

    अत्यधिक खून बह जाने के कारण नितेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हमले में नितेश का भाई और पहले से घायल कशिश भी जख्मी हुए हैं। कशिश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

    घटना के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने आवास विकास चौकी पुलिस पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि हर साल दीपावली के समय दूसरा पक्ष विवाद करता है। इस बार भी धनतेरस के दिन और उससे दो दिन पहले आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे थे, जिसकी लिखित शिकायत (तहरीर) चौकी में दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय कथित तौर पर यह कहकर टाल दिया कि “पहले आपस में लड़-भिड़ लो, उसके बाद फैसला करेंगे।”

    वारदात की सूचना मिलते ही रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा और एसपी सिटी प्रमोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे।

    यह भी पढ़ें 👉किच्छा-सिरौलीकलां में 7 अक्टूबर को मतगणना तय होने पर कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार किया,बांटे लड्डू

    • एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया: “ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के जगतपुरा में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। मेडिकल कराने अस्पताल आए युवकों पर दूसरे पक्ष के लड़कों ने चाकू से हमला किया, जिसमें नितेश की मृत्यु हो गई है और दो लोग घायल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी (SOG) और विभिन्न थानों की टीमें गठित कर दी गई हैं। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।”

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *