Monday, 23 November 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• आपदा सुरक्षा कार्यों में अब नहीं चलेगी ढिलाई, हर दिन होगी समीक्षा; गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर जिलाधिकारी मनीष कुमार की सीधी नज़र • कप्तान अजय गणपति के निर्देशन में सड़क सुरक्षा की मुहिम को नई धार, सितारगंज में पुलिस ने संभाली जिंदगी बचाने की कमान , बिना हेलमेट चालकों को बांटे गए हेलमेट • देवीपुरा की सड़क पर उतरी विकास की नई तस्वीर, डीएम मनीष कुमार ने खुद संभाली कमान, इंटरलॉकिंग कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण • दस लाख की फूड वैन से गांव में रोजगार की नई इबारत, डीएम मनीष कुमार ने देवीपुरा पहुंचकर परखी महिला उद्यमियों की सफलता • शारदा घाट के निर्माण में सुस्ती पर जिलाधिकारी मनीष कुमार का एक्शन ! ठेकेदार को दो टूक- मशीनरी बढ़ाकर काम तेज करने के दिए सख्त निर्देश • पद बढ़ा , जिम्मेदारियां बढ़ीं, लेकिन नन्हे बच्चों के प्रति सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी क नहीं बदला फर्ज.. कार्यालय में आज भी स्टेथोस्कोप रहता है साथ • सनसनीखेज वारदात: रुद्रपुर जिला अस्पताल में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो गंभीर रूप से घायल • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली के नेतृत्व में 8.11 ग्राम शुद्ध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

समाचार खोजें...

शारदा घाट के निर्माण में सुस्ती पर जिलाधिकारी मनीष कुमार का एक्शन ! ठेकेदार को दो टूक- मशीनरी बढ़ाकर काम तेज करने के दिए सख्त निर्देश

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    चम्पावत । टनकपुर के शारदा घाट का कायाकल्प अब जिलाधिकारी मनीष कुमार की सीधी निगरानी में है। 107.35 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी पुनर्विकास परियोजना के निर्माण में तेजी लाने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी ने खुद मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। निर्माण की रफ्तार परखी, कार्यदायी संस्था से प्रगति का हिसाब लिया और ठेकेदार को दो टूक निर्देश दिए कि जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त मशीनरी लगाकर काम में तेजी लाई जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि निर्माण की समयबद्धता के साथ गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन भी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने टनकपुर पहुंचकर निर्माणाधीन शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण स्थल पर चल रहे कार्यों को बारीकी से देखा और मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता चंदन भारद्वाज से अब तक पूरी हुई प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी का निरीक्षण केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने निर्माण की गति और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का भी जायजा लिया।

    यह भी पढ़ें 👉राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद

    परियोजना को गति देने के लिए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था और संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त मशीनरी तैनात की जाए, जिससे उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो और काम निर्धारित समयसीमा के अनुरूप आगे बढ़ सके। डीएम ने विशेष रूप से मशीनरी और संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि निर्माण कार्यों की रफ्तार प्रभावित न हो।

    जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि परियोजना के प्रत्येक चरण में निर्धारित तकनीकी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संपन्न कराए जाएं। स्पष्ट संदेश रहा कि परियोजना को गति देने के साथ उसकी मजबूती और गुणवत्ता भी सुनिश्चित करनी होगी।

    शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना के प्रथम चरण की स्वीकृत लागत 107 करोड़ 35 लाख रुपये है। उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण पीआईयू-3, यूपी डीसीसी लिमिटेड, देहरादून के माध्यम से कराया जा रहा है। परियोजना के तहत शारदा घाट क्षेत्र का पुनर्विकास कर यहां आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

    ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना के अनुरूप शारदा घाट का पुनर्विकास टनकपुर के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को नई मजबूती देने वाली पहल है। शारदा रिवर फ्रंट का विकास होने से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी विकसित घाट क्षेत्र का लाभ मिलेगा। इससे टनकपुर में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार मिलने और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

    स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, तहसीलदार पिंकी आर्या, अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता चंदन भारद्वाज सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें 👉सीएमओ संजीव गोस्वामी के निर्देशन पर किच्छा में बड़ी कार्रवाई, तीन क्लीनिक सील

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *