Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर MBBS में दाखिले दिलाने का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    गदरपुर | 🛑 दिनांक 25.09.2026 को राजस्व निरीक्षक गदरपुर श्री विनोद कुमार की तहरीर के आधार पर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से फर्जी स्थायी निवास, जाति एवं अनाथ प्रमाण-पत्र तैयार कर लाभ लेने के संबंध में कोतवाली गदरपुर में मु0अ0सं0 283/2026, धारा 318(4), 336(3), 338, 339, 340(2), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

    विवेचना के दौरान 05 छात्रों से संबंधित प्रमाण-पत्रों में फर्जी/कूटरचित आधार कार्ड, राशन कार्ड, खतौनी, परिवार रजिस्टर एवं विद्युत बिल आदि दस्तावेजों के प्रयोग की जानकारी सामने आई।

    यह भी पढ़ें 👉महापौर विकास शर्मा की पहल पर 5,001 दीपों से रोशन हुआ त्रिशूल चौक, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर दिखा आस्था और शुभकामनाओं का भव्य संगम

    प्रकरण में नामजद अभियुक्त शुभम हुड़िया एवं निखिल वर्मा को दिनांक 25.09.2026 को दौरान पूछताछ हेतु कोतवाली गदरपुर लाया गया था बाद पूछताछ के दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

    प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि अभियुक्तगण द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर MBBS में दाखिला दिलाने का आपराधिक षडयंत्र रचते थे तथा कूटरचित दस्तावेज तैयार किया करते थे। दोनो शातिर अभियुक्तों को कोतवाली गदरपुर पुलिस ने बाद पूछताछ गिरफ्तार किया।

    बरामदगी

    ➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से—

    • 02 मोबाइल फोन
    • 01 HP EliteBook x360 1030 G4 लैपटॉप
    • 01 हार्ड डिस्क
    • 01 SSD बरामद किए गए हैं।

    ➡️ अभियुक्तों के मोबाइल फोन से प्राप्त रिकॉर्डिंग एवं अन्य दस्तावेजों को विवेचना में शामिल किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

    यह भी पढ़ें 👉सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार… भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

    गिरफ्तार अभियुक्त

    1. शुभम हुड़िया पुत्र राजकुमार हुड़िया, निवासी पुरानी मंडी, वार्ड नं0-10, गदरपुर, जिला ऊधमसिंहनगर।
    2. निखिल वर्मा पुत्र मोती राम, निवासी वार्ड नं0-11, पशु चिकित्सालय, गदरपुर, जिला ऊधमसिंहनगर।

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

    1. व0उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट, कोतवाली गदरपुर
    2. उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल
    3. उ0नि0 प्रदीप शर्मा
    4. कानि0 1319 मोहन सिंह बोरा

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *