Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। गुरुवार को महापौर विकास शर्मा ने गल्ला मंडी और मुख्य बाजार क्षेत्र में नारियल फोड़कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। महापौर ने स्पष्ट किया कि 30 अक्टूबर तक शहर की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए नगर निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही हैं।

    महापौर विकास शर्मा ने कहा कि बारिश के कारण सड़कों की मरम्मत के कार्य प्रभावित हो रहे थे। वर्षा के बाद मौसम अनुकूल होने पर बिटुमिनस सामग्री से सड़कों की मरम्मत बेहतर ढंग से की जा सकती है। अब मौसम अनुकूल होने के साथ ही अभियान को गति दी गई है और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के गड्ढे भरने का काम तेजी से कराया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें 👉🔶 नगर पालिका निर्वाचन (किच्छा एवं सिरौलीकलां) की मतगणना को लेकर ऊधमसिंहनगर पुलिस अलर्ट मोड पर; सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    उन्होंने कहा कि पूरे शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। आदर्श कॉलोनी और आवास विकास क्षेत्र की सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा चुका है। इसके अलावा कल्याणी व्यू से गोल्डन एजेंसी वाली सड़क पर भी काम पूरा हो गया है। अब गल्ला मंडी और मुख्य बाजार क्षेत्र में भी अभियान शुरू कर दिया गया है। श्याम बाबा मंदिर के चारों ओर भी सड़क को गड्ढामुक्त करने का कार्य किया जा रहा है। गल्ला मंडी में लंबे समय से व्यापारी सड़क के गड्ढों से परेशान थे, अब उन्हें इस समस्या से राहत मिलने जा रही है।

    महापौर ने कहा कि उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से भी सड़कों की मरम्मत से संबंधित शिकायतें और मांगें प्राप्त हो रही हैं। इन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्रों में सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जा रहा है। सुभाष कॉलोनी और होटल सागर वाली गली में भी अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां से सड़कें दुरुस्त करने की शिकायतें मिल रही हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जा रहा है। यदि किसी क्षेत्र में सड़क का कोई हिस्सा छूट गया है, तो नागरिक उसकी जानकारी नगर निगम तक पहुंचा सकते हैं, ताकि वहां भी तत्काल कार्रवाई की जा सके।

    महापौर विकास शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी सड़क पर गड्ढा नहीं होना चाहिए। हम उनके निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम क्षेत्र में निरंतर जनहित के कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि 30 अक्टूबर तक शहर में जहां भी सड़क पर गड्ढे हैं, उन्हें भरकर सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाए। इसके बाद हम नई सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू करेंगे।

    उन्होंने कहा कि नगर निगम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निरंतर जनहित के कार्य कर रहा है। हम केवल बातें नहीं करते, बल्कि काम करके दिखाते हैं। जो कहते हैं, उसे पूरा करने का प्रयास करते हैं। वर्तमान में शहर में गड्ढामुक्त अभियान तेजी से चल रहा है और सड़कों की मरम्मत व्यवस्थित तरीके से कराई जा रही है। इसमें केवल औपचारिकता नहीं निभाई जा रही, बल्कि रोलर और मशीनों का इस्तेमाल करते हुए सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि मरम्मत का कार्य टिकाऊ हो और सड़कों की मजबूती लंबे समय तक बनी रहे। शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए विकास कार्य इसी तरह एक-एक करके आगे बढ़ाए जाएंगे।

    महापौर ने कहा कि दीपावली सहित अन्य त्योहारों का समय नजदीक है। ऐसे में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे त्योहारों को बेहतर ढंग से मना सकेंगे। उन्होंने बताया कि गांधी पार्क में दीपावली मेले के आयोजन की तैयारी भी की जा रही है। पिछली बार की तरह इस बार भी स्ट्रीट वेंडर्स को ध्यान में रखते हुए मेला लगाया जाएगा, ताकि शहर की माताएं-बहनें और अन्य नागरिक आसानी से त्योहारों की खरीदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में अनावश्यक अव्यवस्था, भीड़भाड़ और खींचतान की स्थिति न बने तथा लोगों को सुविधाजनक माहौल मिल सके।

    महापौर विकास शर्मा ने कहा इस शहर का मैं चौकीदार हूं। अपने शहर को सुंदर बनाना, बेहतर बनाना और यहां के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरा कर्तव्य है। इस कर्तव्य को निभाने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। मैं शहरवासियों को भरोसा दिलाता हूं कि विकास कार्य जहां तक अभी नहीं पहुंचे हैं, वहां तक भी उन्हें पहुंचाया जाएगा। शहर की कोई गली, कोई सड़क और कोई पार्क विकास से अछूता नहीं रहेगा। हमारा प्रयास है कि रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं वाला शहर बनाया जाए।

    इस अवसर पर पार्षद चिराग कालरा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष संदीप राव, तराई मर्चेंट चैंबर अध्यक्ष राजेश घीक, प्रवेश गोयल, राजेश श्यामपुरिया, शिवांश अग्रवाल, हरजीत राठी,डॉ. संजीव शर्मा,मुकेश वशिष्ठ, पार्षद पवन राणा, पार्षद बीनू,गौरव जुयाल, पार्षद नूरुद्दीन, पवन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,मनदीप गुगलानी,प्रवीण गोयल आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें 👉एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में डकैती की घटना का सफल खुलासा—04 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1.26 लाख की नगदी बरामद

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *