Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक, व्यवस्थाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    चम्पावत | जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में रविवार को एनएचपीसी सभागार, बनबसा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 04 अक्टूबर 2026 को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं विभागीय तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।

    जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशन में आगामी 04 अक्टूबर को एनएचपीसी, बनबसा में कैबिनेट बैठक का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

    यह भी पढ़ें 👉‘0001’ नहीं है किसी से कम , 5.51 लाख का हुआ नीलाम, यूके-06 बीएस सीरीज की फैंसी नंबर नीलामी में 16.01 लाख का मिला परिवहन विभाग को राजस्व

    जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने सौंपे गए दायित्व को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे, ताकि आयोजन के दौरान किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे।

    जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था का समय रहते परीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी सुधार अथवा अतिरिक्त व्यवस्था की आवश्यकता हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

    वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम में संभावित बदलाव को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का ऐसा खाका तैयार किया जाए, जिससे प्रतिकूल मौसम की स्थिति में भी कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।

    जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों की जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन तक संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय रखते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी तथा जहां भी आवश्यकता होगी, समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह,अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, एपीडी सुश्री विम्मी जोशी, उप जिलाधिकारी टनकपुर श्री प्रमोद कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्री अनिल जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी सुश्री प्रियंका भट्ट, एनएचपीसी के एचआर श्री श्रीनिवासन, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल विजय कुमार सकारिया,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें 👉सिलेंडर फटने से झुलसे लोगों का महापौर ने जाना हाल

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *