Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

जनगणना गतिविधियों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, 14 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना (सेल्फ इन्यूमरेशन) प्रक्रिया

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    चंपावत | जिले में आगामी जनगणना (सेंसस) गतिविधियों के संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

    इस संबंध में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्य योजनाओं एवं निर्धारित तिथियों की जानकारी प्रदान कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें 👉बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक, व्यवस्थाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    प्रशासनिक स्तर पर 4 दिसंबर से आगामी 5 जनवरी तक डोर-टू-डोर (घर-घर) सर्वे का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
    इसके सफल क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण अधिकारियों को दे दिया गया है। इसके साथ ही घर-घर जाकर सूचीकरण का कार्य करने वाले प्रगणकों (इन्यूमिनेटर्स) का भी प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है।

    जनगणना प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए रूट चार्ट तैयार किए जा रहे हैं और सभी आवश्यक संसाधनों एवं आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि इस गतिविधि को निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से पूर्ण किया जा सके।

    प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे 14 नवंबर से शुरू होने वाली स्व-गणना (सेल्फ इन्यूमरेशन) प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें। नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का सटीक विवरण दर्ज कर सकते हैं, जिससे आंकड़ों में किसी भी प्रकार के विरोधाभास या दुविधा की संभावना समाप्त होगी और डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान प्रगणकों को भी सत्यापन में सुलभता होगी।

    जिलाधिकारी ने सभी सम्मानित नागरिकों से आह्वान किया है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए इस राष्ट्रीय महाभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

    यह भी पढ़ें 👉Uttarakhand News: मुख्य सेवक सदन में साहित्यकारों से मिले CM धामी, साहित्य ग्राम और ‘1000 पुस्तक दान अभियान’ को दिया बड़ा प्रोत्साहन

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *