Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

महापौर विकास शर्मा ने कल्याणी नदी सफाई अभियान का किया निरीक्षण, नदी की सफाई में जुटे कर्मचारियों का बढ़ाया उत्साह

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। मानसून को देखते हुए नगर निगम रुद्रपुर द्वारा कल्याणी नदी की सफाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का महापौर विकास शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को अभियान को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

    महापौर ने अभियान की निगरानी कर रहे एसआई आशीष शर्मा से सफाई कार्य, कर्मचारियों की तैनाती और अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनका प्रयास शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

    यह भी पढ़ें 👉किच्छा-सिरौलीकलां में 7 अक्टूबर को मतगणना तय होने पर कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार किया,बांटे लड्डू

    महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल सफाई अभियान चलाना नहीं, बल्कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को प्रभावी तरीके से नियंत्रित करना है। इसी उद्देश्य से शहर के प्रमुख नालों, नदियों और जल निकासी मार्गों की लगातार सफाई कराई जा रही है।

    उन्होंने कहा कि कल्याणी नदी में हर वर्ष भारी बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनती रही है। इसी को देखते हुए मानसून से पहले नदी की सफाई कराई गई थी और अब बारिश के कारण जमा हुई गाद हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

    महापौर ने बताया कि रुद्रपुर में जलनिकासी की स्थायी समस्या के समाधान के लिए ड्रेनेज मास्टर प्लान पर भी काम शुरू किया गया है। इसके लागू होने के बाद शहर को जलभराव की समस्या से लंबे समय तक राहत मिलने की उम्मीद है।

    उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी योजनाओं को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें 👉सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की मुलाकात ,स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति का दिया ब्यौरा

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *