Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

सिलेंडर फटने से झुलसे लोगों का महापौर ने जाना हाल

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। वार्ड संख्या एक, शिमला बहादुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ एक मकान में अचानक गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में गृहस्वामी नितेश ममगई, उनकी बेटी और बेटा शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही महापौर विकास शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने पीएमएस डॉ. शर्मा और उपचार कर रहे डॉ. पांडे से वार्ता कर पीड़ितों को त्वरित व बेहतर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई। चूंकि जिला अस्पताल में फिलहाल बर्निंग यूनिट नहीं है, इसलिए चिकित्सकों द्वारा घायलों को बेहतर और विशेषज्ञ इलाज के लिए राममूर्ति अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। महापौर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें 👉पहाड़ नहीं रोक पाए कदम, रेड अलर्ट नहीं तोड़ पाया दम… 16 कि.मी पैदल चल डीएम मनीष कुमार ने रात्रि चौपाल में सुना हर जन का ग़म

    अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद महापौर विकास शर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में बर्निंग यूनिट और विशेषज्ञ डॉक्टरों का न होना एक गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी किसी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल सके, इसके लिए वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जिला अस्पताल में अत्याधुनिक बर्निंग यूनिट की स्थापना और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग करेंगे।

    महापौर ने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल बेहद सावधानी और सतर्कता से करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी भी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें 👉एसएसपी अजय गणपति का भड़काऊ एवं सांप्रदायिक गतिविधियों के विरुद्ध कड़ा रुख — त्रिशूल चौक पर बारावफात जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *