Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

आवारा पशु पकड़ने पहुंची नगर निगम टीम से भिड़ा पशुपालक, पार्षद राजेश जग्गा से हुई हाथापाई

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। आवारा पशुओं की समस्या को लेकर नगर निगम के बड़े अभियान के दौरान सोमवार को आवास विकास क्षेत्र में उस समय हंगामा हो गया, जब आवास विकास रिंग रोड स्थिति एलआईसी ऑफिस के पीछे कार्रवाई कर रही निगम टीम का एक पशुपालक ने विरोध कर दिया। कार्रवाई को लेकर हुई कहासुनी के दौरान पशुपालक और पार्षद एवं पार्षद संघ के अध्यक्ष राजेश जग्गा के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद नगर निगम कर्मचारियों ने किसी तरह दोनों को अलग कराया और स्थिति को संभाला। इसके बाद निगम की कार्रवाई जारी रही।

    शहर को आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए चलाए गए इस अभियान की कमान खुद महापौर विकास शर्मा ने संभाली। निगम अधिकारियों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सड़कों पर घूम रहे 15 गौवंशीय पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भिजवाया।

    यह भी पढ़ें 👉चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण से खुल गई कांग्रेस की पोल: विकास शर्मा

    मेयर बोले— अब नहीं चलेगी लापरवाही

    महापौर विकास शर्मा ने कहा कि सड़क पर खुले घूमने वाले पशु लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। कई परिवार इन दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। नगर निगम अब इस समस्या के समाधान के लिए लगातार अभियान चलाएगा।

    उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी पशुपालक का पशु सड़क पर मिला तो उसे गौशाला भेजने के साथ संबंधित पशुपालक के खिलाफ चालान और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

    संजय नगर खेड़ा से आवास विकास तक चला अभियान

    नगर निगम की टीम ने महापौर के नेतृत्व में वार्ड संख्या-11 संजय नगर खेड़ा और वार्ड संख्या-38 आवास विकास क्षेत्र में अभियान चलाया। मुख्य मार्गों पर घूम रहे गौवंश को पकड़कर सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया।

    आवास विकास में कार्रवाई के दौरान एलआईसी ऑफिस के पीछे पशुपालक द्वारा विरोध किए जाने पर विवाद की स्थिति बनी। बताया गया कि इसी दौरान पार्षद राजेश जग्गा और पशुपालक के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद निगम कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया।

    अतिक्रमण पर भी बरसे महापौर

    निरीक्षण के दौरान आवास विकास क्षेत्र में सड़क और फुटपाथ तक फैले अतिक्रमण पर महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    गौशाला में बेहतर व्यवस्था का दावा

    महापौर ने बताया कि नगर निगम की गौशाला में पशुओं के लिए चारे, स्वच्छ पानी और सुरक्षित आश्रय की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है। नगर निगम का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि बेसहारा गौवंश को सुरक्षित संरक्षण देना और शहर को दुर्घटनाओं से मुक्त बनाना भी है।

    बदहाल पार्कों पर भी जताई नाराजगी

    अभियान के दौरान महापौर ने क्षेत्र के पार्कों का भी निरीक्षण किया। कई स्थानों पर सफाई और रखरखाव की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    जनता को मिलेगी राहत : राजेश जग्गा

    पार्षद एवं पार्षद संघ के अध्यक्ष राजेश जग्गा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग आवारा पशुओं की समस्या से परेशान थे। नगर निगम की इस पहल से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा, यातायात व्यवस्था सुधरेगी और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

    अभियान के दौरान वाहन प्रभारी गौतम सिंह, नामित पार्षद संदीप वाल्मीकि, वार्ड सुपरवाइजर ज्ञान सिंह, दीपक राठौर, बंटी, अभिषेक, रोहित सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें 👉यातायात नियमों पर एसएसपी अजय गणपति की सख्ती, किच्छा में 12 बाइक सीज

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *