Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

सेवा संकल्प फाउंडेशन का संकल्प, गीता धामी का मार्गदर्शन,9 से 11 अगस्त तक ‘सावन उत्सव-2026’ में महिलाओं को मिलेगा संस्कृति और सशक्तिकरण का विराट मंच।

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    चम्पावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी एवं सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में जनपद चम्पावत पहली बार महिलाओं के लिए एक ऐसे भव्य सांस्कृतिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, जिसमें प्रतिभा, परंपरा, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम दिखाई देगा। ‘सावन उत्सव-2026’ के रूप में आयोजित होने वाला यह महोत्सव महिलाओं को अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को भी नई मजबूती देगा। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और इसे यादगार बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    महिलाओं की प्रतिभा को मिलेगा सबसे बड़ा मंच

    सावन उत्सव में जिलेभर की माताएं, बहनें और बेटियां लोकगीत, लोकनृत्य, सावन गीत, पारंपरिक परिधान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम में सुपर डांडा डांस प्रतियोगिता, मिसेज सावन क्वीन-2026, पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल और कई रचनात्मक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें 👉आवारा पशु पकड़ने पहुंची नगर निगम टीम से भिड़ा पशुपालक, पार्षद राजेश जग्गा से हुई हाथापाई

    हर प्रतिभागी का होगा सम्मान, पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश

    आयोजन की विशेषता यह रहेगी कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली प्रत्येक महिला को सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी को एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश भी दिया जाएगा, ताकि उत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन न रहकर सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक बने।

    उत्तराखंड की लोक संस्कृति की दिखेगी अनूठी झलक

    उत्सव में उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं को विशेष स्थान दिया गया है। सांदू-ओंड (गौरा महेश), झोड़ा-चांचरी सहित कई पारंपरिक प्रस्तुतियां प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएंगी। सावन की हरियाली और लोक संस्कृति के रंगों से सजा आयोजन स्थल आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

    महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

    आयोजन समिति ने महिलाओं की सुरक्षा, बैठने की समुचित व्यवस्था, कार्यक्रम संचालन और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पूरे आयोजन को व्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    दो शहरों में होगा आयोजन

    सावन उत्सव का पहला चरण 9 अगस्त 2026 को जीजीआईसी सभागार, चम्पावत में आयोजित होगा, जबकि दूसरा चरण 11 अगस्त 2026 को मिलन वाटिका, टनकपुर में होगा। सेवा संकल्प फाउंडेशन ने जिले की सभी माताओं, बहनों और बेटियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में पारंपरिक परिधान पहनकर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें 👉सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी के सख्त निर्देशन में किच्छा में बिना पंजीकृत 5 क्लीनिकों पर छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *