Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

रुद्रपुर में देर रात पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: गैंगरेप प्रकरण के तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

– 27 जुलाई की रात बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान हुआ आमना-सामना, पुलिस ने तीनों वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार – गुरबाज उर्फ मानु के पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल में उपचार जारी; दो अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में , –अवैध तमंचे , जिंदा कारतूस और घटना से जुड़े अहम साक्ष्य बरामद, वैधानिक कार्रवाई शुरू – लगातार दबिश और सघन अभियान के बाद मिली सफलता, पूरे घटनाक्रम पर कप्तान की बनी रही नजर

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के बीती दिनों घटित गैंगरेप प्रकरण में पुलिस ने सोमवार देर रात्री बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई की रात बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का कहना है कि रुकने के बजाय तीनों आरोपी भाग निकले और घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

    पुलिस के मुताबिक आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह (23), निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

    यह भी पढ़ें 👉ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जोगा सिंह पुत्र रंजीत सिंह (24), निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) तथा रविंदर पुत्र फुम्मन सिंह (19), निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी गैंगरेप प्रकरण में वांछित थे और उनकी तलाश लगातार की जा रही थी।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस तथा घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद करने का दावा किया है। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    पूरे अभियान की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में की गई। कार्रवाई के बाद एसएसपी स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें 👉डीएम मनीष कुमार की अगुवाई में मानेश्वर धाम में स्वच्छता का महासंकल्प, डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *