Monday, 23 November 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• आपदा सुरक्षा कार्यों में अब नहीं चलेगी ढिलाई, हर दिन होगी समीक्षा; गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर जिलाधिकारी मनीष कुमार की सीधी नज़र • कप्तान अजय गणपति के निर्देशन में सड़क सुरक्षा की मुहिम को नई धार, सितारगंज में पुलिस ने संभाली जिंदगी बचाने की कमान , बिना हेलमेट चालकों को बांटे गए हेलमेट • देवीपुरा की सड़क पर उतरी विकास की नई तस्वीर, डीएम मनीष कुमार ने खुद संभाली कमान, इंटरलॉकिंग कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण • दस लाख की फूड वैन से गांव में रोजगार की नई इबारत, डीएम मनीष कुमार ने देवीपुरा पहुंचकर परखी महिला उद्यमियों की सफलता • शारदा घाट के निर्माण में सुस्ती पर जिलाधिकारी मनीष कुमार का एक्शन ! ठेकेदार को दो टूक- मशीनरी बढ़ाकर काम तेज करने के दिए सख्त निर्देश • पद बढ़ा , जिम्मेदारियां बढ़ीं, लेकिन नन्हे बच्चों के प्रति सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी क नहीं बदला फर्ज.. कार्यालय में आज भी स्टेथोस्कोप रहता है साथ • सनसनीखेज वारदात: रुद्रपुर जिला अस्पताल में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो गंभीर रूप से घायल • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली के नेतृत्व में 8.11 ग्राम शुद्ध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

समाचार खोजें...

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली के नेतृत्व में 8.11 ग्राम शुद्ध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    सितारगंज। जनपद ऊधमसिंहनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसएसपी श्री अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत सिडकुल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली ने अपनी टीम के साथ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को 8.11 ग्राम शुद्ध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

    दिनांक 12 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली कांस्टेबल कमल गहतोड़ी और कांस्टेबल विनोद जोशी के साथ सिडकुल चौकी क्षेत्र में गश्त, चेकिंग एवं अपराधों की रोकथाम के लिए निकले थे। इसी दौरान जयनगर से शक्तिफार्म जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति तेजी से आगे बढ़ने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

    यह भी पढ़ें 👉सीएमओ संजीव गोस्वामी के निर्देशन पर किच्छा में बड़ी कार्रवाई, तीन क्लीनिक सील

    पुलिस द्वारा संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में भूरे रंग का चूर्णनुमा पदार्थ बरामद हुआ। प्राथमिक पहचान के बाद इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन किया गया तो पन्नी सहित कुल वजन 8.88 ग्राम और शुद्ध स्मैक का वजन 8.11 ग्राम पाया गया। इसके अलावा आरोपी के पास से 240 रुपये नकद और OPPO Reno 11 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सतपाल सिंह उर्फ पाला पुत्र स्वर्गीय करतार सिंह, निवासी ग्राम नकुलिया, थाना सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 31 वर्ष बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने स्मैक बेचने का काम करना स्वीकार किया और पूछताछ में बरामद स्मैक इरफान मेवाती नामक व्यक्ति से प्राप्त करने की बात बताई। पुलिस इस संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

    पुलिस टीम ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी सतपाल सिंह उर्फ पाला को 12 नवंबर 2026 को दोपहर 3:05 बजे जयनगर-शक्तिफार्म मार्ग, सिडकुल सितारगंज से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद स्मैक को नियमानुसार सील करने, नमूना लेने और आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई के साथ तलाशी एवं बरामदगी की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से की गई।

    एसएसपी श्री अजय गणपति के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। पुलिस की प्राथमिकता नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के साथ-साथ इससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में भी आवश्यक जांच और वैधानिक कार्रवाई करना है।

    यह भी पढ़ें 👉आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयार सिस्टम और प्रशिक्षित टीम जरूरी ,प्रबंधन तंत्र, रिस्पॉन्स टाइम घटाना सरकार की प्राथमिकता ; मदन कौशिक

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *