Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

सावन में हरियाली का संकल्प: रुद्रपुर के 237 बूथों तक पहुंचेंगे चार हजार पौधे, भाजपा ने शुरू किया विशेष अभियान

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। पवित्र सावन मास के दौरान पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर वृहद पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। सिटी क्लब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और महापौर विकास शर्मा ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया तथा विभिन्न बूथों तक पौधे पहुंचाने के लिए तैयार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे सावन माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत विधानसभा के सभी 237 बूथों पर हजारों पौधे लगाए जाएंगे।

    इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व के दौरान प्रदेशभर में चलाए गए पौधारोपण अभियान से प्रेरणा लेकर रुद्रपुर विधानसभा में भी व्यापक स्तर पर यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों के बीच पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

    यह भी पढ़ें 👉मुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे जनभागीदारी से जनआंदोलन का स्वरूप देना जरूरी है। यदि प्रत्येक परिवार एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

    भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि पार्टी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रही है। उनके अनुसार पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का सतत प्रयास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का भी आह्वान किया।

    वहीं कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए 11 समितियों का गठन किया गया है। रुद्रपुर विधानसभा के सभी 237 बूथों पर करीब चार हजार पौधों का वितरण और रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्थायी जागरूकता विकसित करना है।

    इस मौक़े पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जेबी सिंह, सुरेश परिहार, संजीव शर्मा, मुकेश वशिष्ठ, आदेश भारद्वाज, रचित सिंह, गिरीश राठौर, आकाश रस्तोगी, पार्षद राजेंद्र राठौर, अभिषेक तिवारी, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, उपेंद्र चौधरी, सुनील यादव, रघुनाथ कुमार, मोहन तिवारी, रुद्रांश शुक्ला, आदि मौजूद रहे। सभी ने सावन माह के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

    यह भी पढ़ें 👉Uttarakhand News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, 85 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *