Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

रुद्रपुर में पुलिस पर हाथ उठाना पड़ा भारी: एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर दो आरोपी गिरफ्तार, सरकारी काम में बाधा का मुकदमा दर्ज

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ एसएसपी अजय गणपति की सख्ती लगातार जारी है। पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट, अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपियों को रुद्रपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के मुताबिक, 01 अगस्त 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि झील के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा बच्चों के साथ मारपीट की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ ही अभद्रता शुरू कर दी और धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट करने लगे।

    यह भी पढ़ें 👉एआरटीओ नवीन कुमार सिंह के ऑपरेशन ‘ नाइट स्ट्राइक’ से मचा हड़कंप , 343 के चालान , 53 वाहन इम्पाउंड ,5 नशेड़ी चालक भी पुलिस के हवाले

    मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रुद्रपुर से एसएसआई खुशवंत सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद भी आरोपियों का आक्रामक रवैया जारी रहा। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी तक दी।

    पुलिस टीम ने बिना देरी किए दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर कोतवाली रुद्रपुर पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 121(1), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    एसएसपी अजय गणपति ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस अपराध और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

    गिरफ्तार आरोपी:

    यह भी पढ़ें 👉सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी के सख्त निर्देशन में किच्छा में बिना पंजीकृत 5 क्लीनिकों पर छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

    1. गुरप्रीत सिंह (27 वर्ष)
      पुत्र सरदार दौलत सिंह, निवासी प्रीत विहार, रुद्रपुर, मूल निवासी पंजाब।
    2. सुरजीत कुमार (28 वर्ष)
      पुत्र बाबूराम, निवासी बेस पड़ेमा, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)।

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *