Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की मुलाकात ,स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति का दिया ब्यौरा

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    देहरादून। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट के दौरान सीएमओ ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति, विभिन्न योजनाओं की प्रगति और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए जल्द तैनाती की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने कमी को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

    सीएमओ ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। वर्तमान में स्टाफ की कमी के चलते विभाग को कई स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

    यह भी पढ़ें 👉फेंसिंग चैंपियनशिप में पहुंचे जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, बोले- जमीनी आयोजनों से निकलेंगे देश के भावी मेडलिस्ट

    भेंट के दौरान जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का मुद्दा भी उठाया गया। सीएमओ ने विभिन्न जरूरतों की जानकारी देते हुए संसाधन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जरूरी संसाधनों की कमी भी जल्द दूर की जाएगी।

    सीएमओ ने जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में आई कमी की जानकारी भी स्वास्थ्य मंत्री को दी। उन्होंने बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर विभाग की ओर से किए जा रहे लगातार प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की और विभागीय प्रयासों की सराहना की।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति से भी स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है।

    प्रधानमंत्री के विशेष निर्देशों के क्रम में जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर विशेष फोकस किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि टीबी की पहचान, जांच और उपचार के साथ मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी और गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें 👉मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, ठुकराल के नेतृत्व में फूंका पुतला , गिरफ्तारी और राष्ट्रद्रोह के मुकदमे की मांग

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *