Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ट्रांजिट कैंप पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिव एन्क्लेव में हुई फायरिंग- तोड़फोड़ की घटना का खुलासा, 03 आरोपी अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के कुशल निर्देशन में थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दिनांक 24 सितंबर 2026 की रात शिव एन्क्लेव (गंगापुर रोड) में हुई सनसनीखेज हवाई फायरिंग और वाहनों में तोड़फोड़ की घटना का मात्र 72 घंटों के भीतर पटाक्षेप कर दिया है। पुलिस ने FCI गोदाम के सामने, किच्छा रोड से तीन शातिर अभियुक्तों—नन्दू (26 वर्ष), सोहेल (21 वर्ष) और सुमित अधिकारी उर्फ बंगाली (18 वर्ष)—को भारी मात्रा में अवैध असलहों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय गणपति ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद साफ लहजे में चेतावनी दी है कि जनपद की शांति व्यवस्था को भंग करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

    पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। 24 सितंबर की रात को इनका एक दोस्त साजेब उर्फ अरमान अपनी महिला मित्र से मिलने शिव एन्क्लेव कॉलोनी गया था। कॉलोनी वालों ने संदिग्ध पाकर उसे घेर लिया, लेकिन वह अपनी कार छोड़कर मौके से भाग निकला। इसके बाद साजेब और उसके साथी समीर मलिक ने गिरफ्तार अभियुक्तों को फोन कर हर हाल में गाड़ी वापस लाने को कहा।
    जब पांचों आरोपी कॉलोनी पहुंचे, तो वहां भारी भीड़ देखकर उन्होंने दहशत फैलाने के मकसद से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी, जिससे लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। जब बदमाशों ने साजेब की कार ले जाने की कोशिश की, तो उसके टायरों के नट खुले हुए थे। कार न ले जा पाने के गुस्से में बदमाशों ने वहां खड़ी दो अन्य गाड़ियों को तलवारों से मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

    यह भी पढ़ें 👉सेवा, स्नेह और संवाद—”हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प”

    घटना के अगले ही दिन यानी 25 सितंबर 2026 को थाना ट्रांजिट कैंप में FIR No. 304/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 324(2), 351(2), और 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एसएसपी अजय गणपति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया, जिसकी विवेचना व०उ०नि० मुकेश मिश्रा को सौंपी गई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर जाल बिछाया और रविवार को तीनों को बिना भागने का मौका दिए दबोच लिया। इनके पास से बरामद अवैध हथियारों के बाद इन पर शस्त्र अधिनियम (की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

    पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घातक हथियार बरामद किए हैं। इनका विवरण और आपराधिक इतिहास इस प्रकार है:

    1. नन्दू (उम्र 26 वर्ष): पुत्र सालिक राम, निवासी- ग्राम नई बस्ती खानपुर, रामपुर (UP)।

    बरामदगी: 01 अदद अवैध पिस्टल (.32 बोर) और 02 जिंदा कारतूस।

    आपराधिक इतिहास: आरोपी नन्दू पर पहले से ही हत्या (धारा 302/201 भादवि) और जानलेवा हमला (धारा 147, 148, 149, 307 भादवि) जैसे दो बेहद संगीन मामले दर्ज हैं।

    1. सोहेल (उम्र 21 वर्ष): पुत्र मो० उमर, निवासी- सिरौली कला, किच्छा (हाल निवासी- आजादनगर, ट्रांजिट कैंप)।

    बरामदगी: 01 अदद अवैध तमंचा (.315 बोर) और 01 जिंदा कारतूस।

    आपराधिक इतिहास: इसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत पहले से दो मुकदमे (मु०अ०सं० 217/2026 व 215/2026) दर्ज हैं।

    1. सुमित अधिकारी उर्फ बंगाली (उम्र 18 वर्ष): पुत्र हरीश चन्द्र अधिकारी, निवासी- भदईपुरा, ट्रांजिट कैंप।
      बरामदगी: 01 अदद अवैध तमंचा (.315 बोर) और 01 जिंदा कारतूस।

    आपराधिक इतिहास: सुमित भी सोहेल के साथ पूर्व में दर्ज मु०अ०सं० 217/2026 और 215/2026 में सह-आरोपी है।

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशों को धरातल पर उतारने और अपराधियों को घुटनों पर लाने में इस पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही:

    1. धर्मवीर सोलंकी (प्रभारी निरीक्षक, थाना ट्रांजिट कैंप)
    2. मुकेश मिश्रा (वरिष्ठ उप-निरीक्षक / विवेचक)
    3. प्रकाश चन्द्र (उप-निरीक्षक)
    4. जितेन्द्र खत्री (उप-निरीक्षक)
    5. चन्द्र प्रकाश बवाड़ी (अपर उप-निरीक्षक)
    6. अनिल कुमार (हेड कांस्टेबल 8033)
    7. हिमांशु आर्य (कांस्टेबल 271)

    पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों (समीर मलिक और साजेब) की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है ।

    यह भी पढ़ें 👉दूरस्थ बकोड़ा क्षेत्र के लिये शीघ्र मिलेगी सड़क सुविधा , सड़क कनेक्टिविटी से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *