Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

जिला उधमसिंहनगर में 200 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    उधमसिंहनगर। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद उधमसिंहनगर के 200 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं तथा लाभार्थी बहनों के साथ सहभागिता की।

    कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी जी, जिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता सक्सेना जी, जिला संयोजक श्रीमती स्वाति शर्मा जी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) श्री मुकुल चौधरी जी, सीडीपीओ श्रीमती हेमा कांडपाल जी, सुपरवाइजर श्रीमती रेनू नागरकोटी जी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्तियां उपस्थित रहीं।

    यह भी पढ़ें 👉बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक, व्यवस्थाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    इस अवसर पर पात्र लाभार्थी बहनों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला मोर्चा की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गणमान्य अतिथियों द्वारा बिस्किट एवं फल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देना तथा महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लाभार्थियों को जागरूक करना रहा।

    कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, लाभार्थी बहनों एवं बच्चों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    उल्लेखनीय है कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें 👉सिलेंडर फटने से झुलसे लोगों का महापौर ने जाना हाल

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *