Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

मा. मुख्यमंत्री के प्रयास ला रहे रंग, चम्पावत के 38 गांव जल्द जुड़ेंगे मोटरेबल रोड से

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद चम्पावत के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने के निरंतर प्रयास धरातल पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) स्टेज-4 के अंतर्गत जनपद के 38 गांवों को मोटरेबल सड़क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। योजना को लेकर भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक हुई है, जिससे इन गांवों की सड़क कनेक्टिविटी के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    पीएमजीएसवाई स्टेज-4 के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क संपर्क से विशेष रूप से उन ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिलेगा, जहां वर्तमान में सुगम मोटर मार्ग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। मोटरेबल सड़क बनने से ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही आसान होने के साथ आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी तथा विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। साथ ही किसानों एवं बागवानों को अपने कृषि एवं उद्यान उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार, पर्यटन एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ दूरस्थ क्षेत्रों के समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

    यह भी पढ़ें 👉सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 118 लोगों ने लिया लाभ

    जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जनपद के सड़क सुविधा से वंचित एवं दूरस्थ गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। पीएमजीएसवाई स्टेज-4 के माध्यम से 38 गांवों के मोटरेबल सड़क से जुड़ने पर ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान एवं स्थानीय आजीविका के अवसरों को भी मजबूती मिलेगी।

    जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भारत सरकार के स्तर पर चल रही प्रक्रिया से जुड़े सभी आवश्यक प्रस्तावों एवं औपचारिकताओं पर प्रभावी पैरवी करते हुए तेजी से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    यह भी पढ़ें 👉जिलाधिकारी मनीष कुमार की बूथ से सीधी मॉनिटरिंग, चम्पावत में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का अभियान तेज

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *