Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

जनपद में 15 अक्टूबर तक सड़क गड्डा मुक्त कार्य में प्रगति लाएं।

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को जल जीवन मिशन एवं मानसून के बाद गड्डा मुक्त सड़क को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अच्छी सड़क व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए सड़क व पेयजल महकमें के अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। कार्यों में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को गड्डा मुक्त सड़क को लेकर प्रत्येक खंडों से पहले चरण में दस-दस सड़क मार्गों की सूची सीडीओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि प्राथमिकता के तहत गड्ढा मुक्त सड़क मार्ग का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने एवं अधीक्षण अभियंता लोनिवि को प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट भी सीडीओ को देने के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें 👉एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में छात्राओं को मानव तस्करी और बाल अपराधों से बचाव की दी जानकारी

    जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग सुधारीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के तीनों खंडों को आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र आज ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पेयजल महकमें को मानसून उपरांत पेयजल योजनाओं की टेस्टिंग कराने के भी निर्देश दिए।

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी,अपर ज़िलाधिकारी पंकज उपाध्याय, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी,अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती,नोडल अधिकारी जेजेएम ईई मनीष कुमार,सुनील जोशी,विवेक सक्सेना,गजेन्द्र सिंह,मोहित कुशवाह,ईई एनएच महेंद्र कुमार,पीडीएनएचएआई अंचल बंसल,डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल, विजय कुमार पाल,बीएस रौतेला,एसीएमओ डॉ.हरीश पांडे भौतिक रूप से तथा सभी एसडीएम व नगर आयुक्त वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

    यह भी पढ़ें 👉एक साल से खुदी पड़ी सड़क पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गड्ढे में बैठकर जताया आक्रोश

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *