Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

ओवरलोडिंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा, सघन अभियान; 37 वाहनों के चालान, 14 सीज

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने ऊधम सिंह नगर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। संभागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी के निर्देश पर प्रवर्तन दल रुद्रपुर द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 37 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 14 वाहनों को मौके पर सीज कर दिया गया।

    परिवहन विभाग की इस कार्रवाई में प्रवर्तन दल रुद्रपुर की सक्रिय भूमिका रही। अभियान के दौरान अधिकारियों ने रुद्रपुर, किच्छा, पुलभट्टा, सितारगंज और खटीमा क्षेत्रों में लगातार चेकिंग कर ओवरलोडिंग, यात्री क्षमता से अधिक परिवहन और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की।

    यह भी पढ़ें 👉चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित; कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    ओवरलोड वाहनों पर विशेष निगरानी

    अभियान का मुख्य फोकस माल वाहनों में ओवरलोडिंग रोकना और यात्री वाहनों में नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना रहा। जांच के दौरान नियम विरुद्ध पाए गए वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

    कार्रवाई के दौरान 12 माल वाहनों और 2 यात्री वाहनों को सीज किया गया। वहीं ओवरलोड संचालन पाए जाने पर 12 माल वाहनों तथा 5 यात्री वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

    सड़क सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त

    परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

    विभाग ने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित क्षमता से अधिक भार अथवा यात्रियों का परिवहन न करें। नियमों की अनदेखी न केवल कानूनी कार्रवाई को आमंत्रित करती है, बल्कि सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है।

    लगातार जारी रहेगा अभियान

    परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सुरक्षित परिवहन व्यवस्था स्थापित करना और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना है।

    यह भी पढ़ें 👉रुद्रपुर में देर रात पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: गैंगरेप प्रकरण के तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *