Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में डकैती की घटना का सफल खुलासा—04 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1.26 लाख की नगदी बरामद

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर: कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीमों ने त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए मलसी क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का सफल खुलासा कर दिया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा ₹1,26,000 की चोरी की नगदी बरामद की गई। एक बाल अपचारी भी इस मामले में शामिल पाया गया।

    दिनांक 08 अगस्त 2026 की रात्रि रुद्रपुर के मलसी क्षेत्र में डकैती की घटना हुई थी। वादी श्री विनीत पाठक (निवासी ग्राम मलसी, रुद्रपुर) की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा संख्या 414/2026, धारा 310(2)/115(2)/351(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

    यह भी पढ़ें 👉आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयार सिस्टम और प्रशिक्षित टीम जरूरी ,प्रबंधन तंत्र, रिस्पॉन्स टाइम घटाना सरकार की प्राथमिकता ; मदन कौशिक

    घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त रूप से चार टीमें गठित की गईं।

    गठित टीमों ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। इन सुरागों के आधार पर पुलिस टीम बाल अपचारी को साथ लेकर ग्राम पसियापुर (थाना विलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश) पहुंची और वहां दबिश दी। इस दबिश में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

    1. प्रिंस उर्फ प्रिंसदीप सिंह पुत्र हरपाल सिंह, निवासी ग्राम पसियापुर आगनबाड़ी, पोस्ट नवाबगंज, थाना विलासपुर, जनपद रामपुर (उ.प्र.), उम्र 19 वर्ष।
    2. हरपाल सिंह पुत्र स्व. गुरनाम सिंह, निवासी ग्राम पसियापुर आगनबाड़ी, पोस्ट नवाबगंज, थाना विलासपुर, जनपद रामपुर (उ.प्र.), उम्र 48 वर्ष।
    3. हरजीत सिंह पुत्र स्व. बलवीर सिंह, निवासी ग्राम पाण्डेय निवाड़, आरटीओ रोड टैगोर।
    4. सतपाल सिंह पुत्र जग्गीर सिंह, निवासी ग्राम कोपा किरपाली, गुलरभोज, थाना गदरपुर, उम्र 28 वर्ष।
    5. एक बाल अपचारी।

    बरामदगी: अभियुक्तों से ₹1,26,000 की चोरी की धनराशि बरामद की गई।

    कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: निरीक्षक श्री प्रकाश सिंह दानू, उप-निरीक्षक खुशवंत सिंह, उप-निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल, उप-निरीक्षक मोहन चन्द्र जोशी, कांस्टेबल ललित मोहन, कांस्टेबल नवीन गिरी, कांस्टेबल हरीश मेहरा तथा कांस्टेबल देवेन्द्र तोम्कियाल।

    एसएसपी अजय गणपति के प्रभावी नेतृत्व एवं पुलिस टीमों की त्वरित कार्रवाई से इस गंभीर घटना का शीघ्र खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और मामले में अन्य संलिप्त लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    यह भी पढ़ें 👉पार्क ग्रुप ने ‘द मेडिसिटी हॉस्पिटल’ के साथ उत्तराखंड में रखा कदम, कुमाऊँ का 330 बेड का सबसे बड़ा मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *