Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख—शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 17.15 ग्राम स्मैक व नकदी, बाइक व 03 मोबाइल फोन बरामद

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    सितारगंज, ऊधमसिंहनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग एवं सत्यापन अभियान के दौरान स्मैक की तस्करी व बिक्री कर रहे 32 वर्षीय कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

    गिरफ्तारी कैसे हुई

    ग्राम नकुलिया क्षेत्र में लेबर/मजदूर सत्यापन और गश्त के दौरान पुलिस टीम को सड़क किनारे पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठे अभियुक्त कुलदीप सिंह (पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी ग्राम नकुलिया, चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज) के आसपास कुछ युवक दिखे। पुलिस को देखते ही युवक मौके से फरार हो गए, जबकि अभियुक्त मोटरसाइकिल मोड़कर तेजी से घर की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे आंगन के बाहर पकड़ लिया।

    यह भी पढ़ें 👉एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह की अगुवाई में देर रात सघन प्रवर्तन अभियान, 12 वाहन सीज और 25 के चालान

    बरामदगी

    अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की गईं:

    • 17.15 ग्राम स्मैक
    • ₹8,200 नकदी (जिसे स्मैक की बिक्री से अर्जित बताया गया)
    • पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UK06BM5190
    • तीन मोबाइल फोन — Vivo, Samsung Galaxy और iPhone 13
    • 50 कागज के टुकड़े, 06 फ्यूल पेपर के टुकड़े तथा 15 पारदर्शी पन्नियां

    कानूनी कार्रवाई

    बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज थाने में एफआईआर संख्या 406/2026 धारा 8/21/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

    कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

    • प्रभारी निरीक्षक — श्री सुंदरम शर्मा
    • वरिष्ठ उपनिरीक्षक — जावेद मलिक
    • एमएमउपनिरीक्षक — कैलाश देव (कस्बा इंचार्ज)
    • हेड कांस्टेबल — मतलूब खान
    • हेड कांस्टेबल — टीएस मरतोलिया
    • कांस्टेबल — प्रेम कनवाल, अशोक बोरा, ज्योति शर्मा

    पुलिस ने बताया कि नशा तस्करी और अवैध पदार्थों की बिक्री के खिलाफ जनपद में विशेष अभियान जारी है। अपराधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है।

    यह भी पढ़ें 👉मुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *