Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

किसानों को मुआवजा और पैकेज दिलाने की पहल करेंगे महापौर

📑 विषय-सूची (Table of Contents)
    • डीएम से वार्ता के बाद खेतों में पहुंचे महापौर, एसडीएम के साथ किया मौका मुआयना
    • किसानों को परेशान नहीं होने देगी धामी सरकार, मुख्यमंत्री को बताई जाएगी आपदा की पूरी स्थिति : विकास शर्मा

    रुद्रपुर। शुक्रवार को हुई भीषण ओलावृष्टि और तेज बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। हालात इतने गंभीर हैं कि ओलावृष्टि के करीब पांच घंटे बाद भी खेतों में बर्फ जमी दिखाई दी। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए महापौर विकास शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसलों की स्थिति देखी और किसानों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान महापौर ने स्पष्ट किया कि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के साथ ही क्षेत्र के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा कराने का भी प्रयास किया जाएगा।

    महापौर विकास शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के साथ गदरपुर और बाजपुर विधानसभा क्षेत्रों में भी भारी ओलावृष्टि हुई है। कई स्थानों पर फसलों को इतनी बुरी तरह नुकसान पहुंचा है कि खेतों में खड़ी फसल देखकर ऐसा लग रहा है, मानो कंबाइन से कटाई कर दी गई हो। उन्होंने कहा कि किसान धान की फसल पकने के बाद कटाई की तैयारी कर रहे थे, लेकिन ऐन वक्त पर मौसम की मार ने उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। खेतों में बर्फ की मौजूदगी और फसलों की खराब स्थिति आपदा की गंभीरता को बयां कर रही है।
    महापौर ने कहा कि किसानों के लिए यह केवल फसल का नुकसान नहीं, बल्कि पूरे सीजन की मेहनत और परिवार की आजीविका पर संकट है। खेती पर निर्भर परिवारों के सामने अब आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन जल्द से जल्द किया जाए और वास्तविक नुकसान के आधार पर किसानों को राहत उपलब्ध कराई जाए।

    यह भी पढ़ें 👉हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजयुमो की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देश की एकता-अखंडता के संकल्प के साथ दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

    महापौर विकास शर्मा ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से वार्ता कर फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी थी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने जल्द आकलन कराने की बात कही है।

    इसके बाद महापौर एसडीएम अमृता शर्मा और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश बजाज सहित अन्य लोगों के साथ प्रभावित खेतों में पहुंचे। उन्होंने मौके पर फसलों की स्थिति का जायजा लिया और किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। महापौर ने कहा कि प्रयास रहेगा कि सर्वे और मुआवजे की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो, ताकि संकट की इस घड़ी में किसानों को जल्द राहत मिल सके।

    महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को हुए नुकसान की पूरी वस्तुस्थिति मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी। प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के साथ ही क्षेत्र के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा कराने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि नुकसान से जूझ रहे किसानों को राहत मिल सके।

    महापौर ने कहा कि धामी सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें इस संकट से उबारने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा की घड़ी है और सभी को मिलकर प्रभावित किसानों की मदद के लिए आगे आना होगा। उनका प्रयास रहेगा कि किसानों के नुकसान का सही आकलन हो, उन्हें समय पर सहायता मिले और राहत प्रक्रिया में किसी तरह की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

    यह भी पढ़ें 👉एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांवों की बदलेगी तकदीर, समृद्ध उत्तराखंड की राह होगी आसान : मुख्यमंत्री धामी

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *