Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

ओलावृष्टि से बर्बाद धान की फसल का पूर्व विधायक ठुकराल ने लिया जायजा

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। शुक्रवार को अचानक हुई ओलावृष्टि और बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल पर मौसम की मार पड़ने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। कई किसानों ने फसल की कटाई शुरू कर दी थी, जबकि बड़ी मात्रा में धान अभी खेतों में ही खड़ा था। ऐसे में ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

    पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शुक्रवार को अलखदेवा, अलखदेवी, हरिदासपुर, बरी राई ग्राम सभा, पिपलिया नंबर एक, हरदासपुर, आनंद खेड़ा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर ओलावृष्टि से प्रभावित धान की फसल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खेतों में जाकर फसल को हुए नुकसान की स्थिति देखी और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने उन्हें मौसम की अचानक बदली परिस्थितियों और फसल को हुए नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान ठुकराल ने किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए एसडीएम अमृता शर्मा से वार्ता भी की।

    यह भी पढ़ें 👉लव जिहादी को पाताल से भी खोजकर लाएंगे, जरूरत पड़ी तो चलेगा धामी का बुलडोजरः विकास शर्मा

    ठुकराल ने प्रभावित किसानों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि खेती-किसानी पूरी तरह मौसम पर निर्भर रहती है। किसान कई महीनों तक मेहनत करके अपनी फसल तैयार करते हैं। जब फसल पककर कटाई के लिए तैयार होती है, तब प्राकृतिक आपदा के कारण उसे नुकसान पहुंचना किसानों के लिए बड़ी आर्थिक चिंता का विषय बन जाता है। इस समय धान की फसल तैयार खड़ी थी और कुछ किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी थी। ऐसे में अचानक हुई ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की उम्मीदों को झटका दिया है।

    पूर्व विधायक ने सरकार से मांग की कि ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाए। राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमों के माध्यम से खेतों में हुए नुकसान का निष्पक्ष आकलन कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को राहत देने के लिए सर्वे की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि नुकसान झेल रहे किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

    यह भी पढ़ें 👉महापौर विकास शर्मा की पहल पर 5,001 दीपों से रोशन हुआ त्रिशूल चौक, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर दिखा आस्था और शुभकामनाओं का भव्य संगम

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *