Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मिली मंजूरी

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की कवायद जारी है। इसी क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज राज्य सचिवालय में दो महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुईं। बैठकों में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें रुद्रपुर के मोदी मैदान में अत्याधुनिक इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम के निर्माण तथा हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार से जुड़े फैसले प्रमुख हैं। मोदी मैदान स्टेडियम के लिए 23.32 करोड़ रुपये की लागत को औचित्यपूर्ण पाया गया है, जबकि हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि अवस्थापना विकास निधि से प्रस्तावित है।

    मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक स्टेडियम

    मुख्यमंत्री घोषणा के तहत रुद्रपुर के मोदी मैदान में इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। घोषणा के क्रियान्वयन के लिए पूर्व में खेल विभाग को आवंटित स्थान को आवास विभाग के नाम स्थानांतरित किया गया है। परियोजना के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

    यह भी पढ़ें 👉विद्युत कटौती और लो वोल्टेज से परेशान लोगों का फूटा आक्रोश , कांग्रेस पार्षद के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता का घेराव, ज्ञापन सौंपकर दी तालाबंदी की चेतावनी

    23.32 करोड़ का आगणन हुआ औचित्यपूर्ण

    उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, ऊधमसिंहनगर की ओर से स्टेडियम के निर्माण के लिए 2374.56 लाख रुपये का आगणन तैयार किया गया था। नियोजन विभाग के टीओसी परीक्षण के बाद 2332.05 लाख रुपये यानी करीब 23.32 करोड़ रुपये की धनराशि को औचित्यपूर्ण पाया गया है। इससे परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।

    8.594 हेक्टेयर में विकसित होगा परिसर

    प्रस्तावित स्टेडियम मोदी मैदान के विस्तृत क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। कुल 9.1915 हेक्टेयर भूमि में से करीब 8.594 हेक्टेयर क्षेत्र में स्टेडियम परियोजना प्रस्तावित है। मैदान के दो ओर सड़कें होने से यहां आवागमन की सुविधा भी बेहतर रहेगी। स्टेडियम को खेल गतिविधियों के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य बड़े आयोजनों के लिए भी उपयोगी बनाया जा सकेगा।

    खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

    इंडोर और आउटडोर सुविधाओं से स्थानीय युवाओं को फुटबॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन समेत विभिन्न खेलों में अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिलेगा। रुद्रपुर की पहचान अब औद्योगिक नगरी के साथ खेल प्रतिभाओं के केंद्र के रूप में भी विकसित करने की दिशा में यह परियोजना अहम मानी जा रही है।

    यह भी पढ़ें 👉जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायत मिलते ही एक्शन में आए डीएम मनीष कुमार, धामीसौन कटाव क्षेत्र पहुंच दिए स्थायी समाधान के निर्देश

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *