Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

कुमाऊं को मिल सकती है वंदे भारत की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की प्रातःकालीन ट्रेन शुरू करने की जोरदार पैरवी

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। कुमाऊं क्षेत्र को देश की सबसे आधुनिक रेल सेवा वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दिलाने की दिशा में एक बार फिर पहल तेज हो गई है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने संसद भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के बीच दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित करने की मांग प्रमुखता से उठाई।

    रेल मंत्री को सौंपे गए मांग पत्र में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि काठगोदाम कुमाऊं का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के साथ पूरे क्षेत्र का प्रवेश द्वार है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक, विद्यार्थी, व्यापारी, नौकरीपेशा लोग और स्थानीय यात्री दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। इसके बावजूद वर्तमान रेल सेवाओं की समय-सारणी और गति यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं है।

    यह भी पढ़ें 👉महापौर विकास शर्मा की पहल पर 5,001 दीपों से रोशन हुआ त्रिशूल चौक, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर दिखा आस्था और शुभकामनाओं का भव्य संगम

    उन्होंने कहा कि यदि काठगोदाम से सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है, तो यात्री सुबह दिल्ली पहुंचकर अपने कार्य निपटाने के बाद शाम को दिल्ली से लौटने वाली ट्रेन से उसी दिन काठगोदाम वापस आ सकेंगे। इससे यात्रा अधिक सुविधाजनक होने के साथ समय की भी उल्लेखनीय बचत होगी।

    सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि इस ट्रेन के संचालन से कुमाऊं क्षेत्र के पर्यटन उद्योग को नई गति मिलेगी। साथ ही स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस सेवा की मांग कर रही है और यह जनभावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

    अजय भट्ट ने यह भी अवगत कराया कि वह इस संबंध में पूर्व में दो बार रेल मंत्री दो बार पत्राचार करने के साथ व्यक्तिगत रूप से भी कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है। उन्होंने जनहित और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को देखते हुए काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के बीच दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शीघ्र प्रारंभ करने का अनुरोध किया।

    यह भी पढ़ें 👉राजनीतिक विरोध मुद्दों पर हो, दिवंगत परिजनों और आस्था पर नहीं: चंडोक

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *