Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

साइबर अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर ऊधमसिंहनगर पुलिस का बड़ा अभियान, V-Guard कर्मचारियों को किया जागरूक

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ऊधमसिंहनगर पुलिस लगातार जनजागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में बुधवार को साइबर अपराध प्रकोष्ठ एवं महिला हेल्पलाइन की टीम ने सिडकुल पंतनगर स्थित V-Guard Company में विशेष साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

    कार्यक्रम के दौरान कंपनी के कर्मचारियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों, ऑनलाइन ठगी के तरीकों तथा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। पुलिस टीम ने कर्मचारियों को साइबर अपराधियों की कार्यप्रणाली समझाते हुए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की।

    यह भी पढ़ें 👉स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ चला विशेष अभियान

    डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से किया सावधान

    पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधी खुद को पुलिस अधिकारी, सीबीआई, ईडी या अन्य सरकारी विभागों का अधिकारी बताकर लोगों को वीडियो कॉल अथवा फोन के माध्यम से डराते हैं और फर्जी मुकदमे में गिरफ्तारी का भय दिखाकर पैसों की मांग करते हैं। ऐसे किसी भी कॉल से घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की अपील की गई।

    सोशल मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों में सतर्कता बरतने की सलाह

    कार्यक्रम में कर्मचारियों को फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निजी जानकारी, फोटो, लोकेशन और बैंकिंग संबंधी विवरण साझा नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करने की सलाह दी गई।

    ऑनलाइन गेमिंग और साइबर अपराधों के खतरे बताए

    पुलिस टीम ने ऑनलाइन गेमिंग से होने वाले आर्थिक और सामाजिक नुकसान के बारे में भी जानकारी दी। युवाओं में बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग की लत, आर्थिक नुकसान और साइबर अपराधियों द्वारा इसका दुरुपयोग किए जाने को लेकर कर्मचारियों को सतर्क किया गया।

    साइबर बुलिंग, स्टॉकिंग और ग्रूमिंग जैसे अपराधों पर दी जानकारी

    जागरूकता कार्यक्रम में साइबर बुलिंग, साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन ग्रूमिंग और साइबर स्लेवरी जैसे गंभीर अपराधों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि ऐसे अपराधों की पहचान समय रहते करना, डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखना और तत्काल पुलिस सहायता लेना बेहद जरूरी है।

    महिला सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक

    महिला हेल्पलाइन टीम ने महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही गौराशक्ति ऐप के उपयोग और जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।

    पुलिस ने दिए साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स

    किसी भी संदिग्ध लिंक, क्यूआर कोड या अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
    ओटीपी, पिन, सीवीवी, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।
    सोशल मीडिया पर निजी जानकारी और लोकेशन साझा करने से बचें।
    महत्वपूर्ण ऑनलाइन खातों में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर सक्रिय करें।
    साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
    साइबर अपराध की शिकायत www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

    यह भी पढ़ें 👉दूरस्थ ग्राम सिंगदा में पहुंची ‘जन-जन की सरकार’, एक ही मंच पर लगभग 510 लाभार्थियों को मिला योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *