Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिली विश्वस्तरीय खेल सौगात: लोहाघाट में बना ₹9.96 करोड़ का सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    चंपावत। उत्तराखंड में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने और युवाओं को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के खेल बुनियादी ढांचे को लगातार नया रूप दिया जा रहा है।

    इसी दूरदर्शी सोच और विकासपरक नीति के सुखद परिणाम के रूप में जनपद चम्पावत के लोहाघाट स्थित छमनिया में ₹9.96 करोड़ की लागत से एक भव्य एवं आधुनिक 400 मीटर एथलेटिक सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।

    यह भी पढ़ें 👉मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दृढ नेतृत्व में निर्मित यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक स्थानीय और प्रादेशिक एथलीटों के लिए एक वरदान साबित होगा, जिससे अब उन्हें अपने घर के समीप ही विश्वस्तरीय अभ्यास सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। पारंपरिक मिट्टी या घास के मैदानों की तुलना में यह अत्याधुनिक सिंथेटिक ट्रैक खिलाड़ियों को उत्कृष्ट ग्रिप और बाउंस प्रदान करता है, जिससे एथलीटों के प्रदर्शन में सुधार होने के साथ-साथ उनके चोटिल होने का जोखिम भी नगण्य हो जाता है।

    प्रदेश सरकार का यह ऐतिहासिक प्रयास न केवल चम्पावत के स्थानीय युवाओं के खेल सपनों को नई उड़ान देगा, बल्कि भविष्य में यहां राज्य और राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के आयोजन की राह भी आसान बनाएगा।

    सीमांत क्षेत्र में इस स्तर के बुनियादी ढांचे के विकास से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमताओं को निखारने का सही मंच मिलेगा और चम्पावत का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूती के साथ दर्ज होगा।

    यह भी पढ़ें 👉दूरस्थ ग्राम सिंगदा में पहुंची ‘जन-जन की सरकार’, एक ही मंच पर लगभग 510 लाभार्थियों को मिला योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *