Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

नए श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर उद्योग जगत से सीधा संवाद, चुनौतियों और सुझावों पर हुआ मंथन

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। उद्योगों में नए श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके अनुपालन से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों को दूर करने के लिए मंगलवार को होटल रेडिसन ब्लू, रुद्रपुर में ‘श्रम संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्र भूषण कुमार की उपस्थिति में हुए संवाद में उद्योग प्रतिनिधियों ने श्रम कानूनों, भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा, सामाजिक सुरक्षा और प्रतिष्ठानों के पंजीकरण समेत विभिन्न मुद्दे उठाए। अधिकारियों ने उद्योग प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

    क्रॉस सेटिंग

    यह भी पढ़ें 👉मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, ठुकराल के नेतृत्व में फूंका पुतला , गिरफ्तारी और राष्ट्रद्रोह के मुकदमे की मांग

    श्रम विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य पुराने श्रम कानूनों को प्रतिस्थापित कर भारत सरकार द्वारा बनाए गए चार नए श्रम कानूनों के प्रावधानों पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा करना और उनके क्रियान्वयन में संभावित व्यावहारिक चुनौतियों की पहचान करना रहा। अधिकारियों ने उद्योग प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों और समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

    संवाद के दौरान भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा, सामाजिक सुरक्षा, श्रम कानूनों के अनुपालन, प्रतिष्ठानों के पंजीकरण तथा श्रमिकों को उपलब्ध कराई जा रही सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही, EPFO एवं ESIC से संबंधित प्रावधानों और सेवाओं के संबंध में भी उद्योग प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधियों ने श्रम कानूनों के अनुपालन से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सामने आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों और अपने सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने बिंदुवार जानकारी देते हुए नियमों और प्रक्रियाओं के संबंध में मार्गदर्शन किया तथा प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

    अधिकारियों ने उद्योग प्रतिनिधियों से श्रम कानूनों और सामाजिक सुरक्षा संबंधी प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा श्रमिकों को नियमानुसार देय सुविधाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उद्योगों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए श्रम विभाग, EPFO और ESIC के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

    ‘श्रम संवाद’ को उद्योग जगत और विभागीय अधिकारियों के बीच संवाद मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सौहार्दपूर्ण औद्योगिक वातावरण, बेहतर श्रम संबंधों और श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा हितों को मजबूत करने पर जोर रहा।

    कार्यक्रम के बाद भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्र भूषण कुमार ने ईएसआईसी अस्पताल का भी भ्रमण किया। इस दौरान अस्पताल से संबंधित व्यवस्थाओं और सेवाओं का जायजा लिया गया।

    कार्यक्रम में उद्योग जगत की ओर से केजीसीसीआई के अशोक बंसल एवं रमेश मिड्डा तथा एसएडब्ल्यूएस के उत्तम सिंह जंतवाल एवं गजेंद्र सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर उत्तराखंड के सचिव श्रम घर बाबू अन्दांकी, श्रम आयुक्त उत्तराखंड प्रकाश चंद्र दुम्का, अपर श्रम आयुक्त अनिल कुमार पेटवाल, उप श्रम आयुक्त के.के. गुप्ता, सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी सहित श्रम विभाग, EPFO और ESIC के अधिकारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें 👉विद्युत कटौती और लो वोल्टेज से परेशान लोगों का फूटा आक्रोश , कांग्रेस पार्षद के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता का घेराव, ज्ञापन सौंपकर दी तालाबंदी की चेतावनी

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *