Monday, 23 November 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• आपदा सुरक्षा कार्यों में अब नहीं चलेगी ढिलाई, हर दिन होगी समीक्षा; गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर जिलाधिकारी मनीष कुमार की सीधी नज़र • कप्तान अजय गणपति के निर्देशन में सड़क सुरक्षा की मुहिम को नई धार, सितारगंज में पुलिस ने संभाली जिंदगी बचाने की कमान , बिना हेलमेट चालकों को बांटे गए हेलमेट • देवीपुरा की सड़क पर उतरी विकास की नई तस्वीर, डीएम मनीष कुमार ने खुद संभाली कमान, इंटरलॉकिंग कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण • दस लाख की फूड वैन से गांव में रोजगार की नई इबारत, डीएम मनीष कुमार ने देवीपुरा पहुंचकर परखी महिला उद्यमियों की सफलता • शारदा घाट के निर्माण में सुस्ती पर जिलाधिकारी मनीष कुमार का एक्शन ! ठेकेदार को दो टूक- मशीनरी बढ़ाकर काम तेज करने के दिए सख्त निर्देश • पद बढ़ा , जिम्मेदारियां बढ़ीं, लेकिन नन्हे बच्चों के प्रति सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी क नहीं बदला फर्ज.. कार्यालय में आज भी स्टेथोस्कोप रहता है साथ • सनसनीखेज वारदात: रुद्रपुर जिला अस्पताल में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो गंभीर रूप से घायल • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली के नेतृत्व में 8.11 ग्राम शुद्ध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

समाचार खोजें...

पटाखा मार्केट की 160 दुकानों का लॉटरी से आवंटन

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। दीपावली के पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मोदी मैदान में सजने वाली पटाखा मार्केट की 160 दुकानों का आवंटन गुरुवार को नगर निगम सभागार में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। महापौर विकास शर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुई इस प्रक्रिया के तहत दुकानदारों को दुकानें आवंटित की गईं। नगर निगम ने आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के साथ ही पटाखा बाजार में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोदी मैदान में व्यवस्थित रूप से पटाखा मार्केट स्थापित की गई है। दीपावली के दौरान व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और आमजन को सुरक्षित माहौल में खरीदारी का अवसर देने के लिए नगर निगम की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री निर्धारित नियमों और वैध लाइसेंस के आधार पर ही होगी। बिना लाइसेंस कोई भी व्यक्ति पटाखों की बिक्री नहीं कर सकेगा। सभी व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।

    यह भी पढ़ें 👉रुद्रपुर में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने किया भागने का प्रयास, पुलिस ने सूझबूझ से भीड़ के बीच से सुरक्षित निकाल कर न्यायालय में किया पेश वीडियो में देखे

    महापौर ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सौहार्द का भी प्रतीक है। इसी भावना के अनुरूप नगर निगम ने इस बार शहर में दीपावली को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। शहर के प्रमुख मार्गों को आकर्षक विद्युत झालरों और लाइटों से सजाया गया है। वहीं, स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने और स्थानीय छोटे कारोबारियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रीराम पार्क में इस बार भी स्वदेशी दिवाली मेले का आयोजन किया गया है। इससे स्थानीय व्यापारियों, हस्तशिल्पियों और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर मिलेगा।

    महापौर ने कहा कि नगर निगम सभी त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रत्येक त्योहार पर विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं। इसी क्रम में शहर के धार्मिक स्थलों को भी आकर्षक रूप से सजाने-संवारने और वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि महापौर के रूप में उनकी प्राथमिकता शहर के प्रत्येक वर्ग की जरूरतों को समझना और उसके अनुरूप विकास कार्य करना है। वे स्वयं को शहर की जनता का चौकीदार मानते हैं और जनता की सुविधाओं, समस्याओं तथा अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। छोटे कारोबारियों के हितों को लेकर नगर निगम लगातार गंभीरता से प्रयास कर रहा है। शहर में विकसित किए गए वेंडिंग जोन इसका उदाहरण हैं। भविष्य में भी छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के लिए नए वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना है, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें और शहर की यातायात एवं बाजार व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे।

    महापौर ने शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी से त्योहार को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग और सकारात्मकता का पर्व है। सभी लोग परिवार के साथ त्योहार का आनंद लें और खुशियां बांटें। साथ ही पटाखों का उपयोग करते समय निर्धारित सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें, ताकि त्योहार की खुशियां किसी भी तरह की दुर्घटना से प्रभावित न हों।

    इस अवसर पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीयूष रंजन, गौरव जुयाल, नितिन सागर, सुरेंद्र शर्मा विवेक, दीपक शर्मा, माधव सिंह, बबलू रजनीश, नवाजुद्दीन, चन्द्रपाल, विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें 👉जिलाधिकारी नितिन भदोरिया ने किया किच्छा एम्स का निरीक्षण ,10 सितंबर तक भूतल और प्रथम तल का काम पूरा करने के लक्ष्य निर्देश

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *