Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

रात के अंधेरे में पुलिस का जोरदार वार: सिडकुल रोड पर 315 बोर नाजायज तमंचा लेकर भागता दिल्ली का युवक दबोचा गया

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून-व्यवस्था तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन में कोतवाली ट्रांजिट कैंप की पुलिस टीम ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात ऑपरेशन प्रहार के तहत एक संदिग्ध व्यक्ति को नाजायज तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तारी का ब्योरा

    प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कीर्ति भट्ट सहित पुलिस टीम रात करीब 2:24 बजे इलाके में शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व वस्तुओं की चेकिंग तथा तलाशी वारंटी की कार्रवाई में जुटी हुई थी। टीम परशुराम चौक होते हुए नई बस्ती मोड़ से लगभग 800 मीटर आगे सिडकुल रोड पर पहुंची। वहां प्रबल टाउन निर्माणाधीन कॉलोनी के दाहिनी तरफ कच्चे हिस्से में एक व्यक्ति सामने से आता दिखायी दिया।

    यह भी पढ़ें 👉SSP अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख — करीब 13 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

    सरकारी वाहन की रोशनी और पुलिस बल को देखकर वह व्यक्ति सकपका गया और तेजी से मुड़कर विपरीत दिशा में तेज कदमों से भागने लगा। संदिग्ध व्यवहार देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत वाहन से उतरकर उसे पकड़ लिया।

    बरामदगी और पूछताछ

    पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम विमल गुप्ता (उम्र 28 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय नन्द किशोर गुप्ता बताया। उसका मूल पता मकान नंबर सी-37, गली नंबर 03, मेन शर्मा मार्केट, बदरपुर बॉर्डर, थाना पुल प्रहलादपुर, दक्षिण-पूर्व दिल्ली है, जबकि वर्तमान में वह दुर्गा विहार कॉलोनी, तीन पानी डैम, कोतवाली ट्रांजिट कैंप, जिला ऊधमसिंहनगर में रह रहा था।

    उसके पहने काले रंग के लोअर के अंदर कमर की बायीं ओर से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर तथा लोअर की दाहिनी जेब से एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। लाइसेंस तलब करने पर वह दिखाने में असमर्थ रहा।

    कानूनी कार्रवाई

    आरोपी को भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 (1बी)(ए) के तहत गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध कोतवाली ट्रांजिट कैंप थाने में मुकदमा संख्या 259/2026 धारा 3/25 (1बी)(ए) शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

    पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नियमित चेकिंग व गश्त जारी रखी जा रही है।

    यह भी पढ़ें 👉सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 118 लोगों ने लिया लाभ

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *