Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

राजनीतिक विरोध मुद्दों पर हो, दिवंगत परिजनों और आस्था पर नहीं: चंडोक

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वर्गीय पिता के श्राद्ध को लेकर की गई कथित टिप्पणी और मोहम्मद दीपक की गिरफ्तारी के मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन दिवंगत परिजनों और धार्मिक आस्थाओं को राजनीतिक विवाद का हिस्सा बनाना उचित नहीं है।

    चंडोक ने कहा कि श्राद्ध सनातन परंपरा में दिवंगत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, स्मरण और तर्पण का पवित्र संस्कार है। ऐसे धार्मिक संस्कार को लेकर टिप्पणी करना केवल राजनीतिक मर्यादा का विषय नहीं, बल्कि आस्था और सामाजिक संवेदनशीलता से भी जुड़ा मामला है। उन्होंने कांग्रेस से स्पष्ट करने को कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर परिवार और सनातन परंपराओं को निशाना बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है।

    यह भी पढ़ें 👉बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक, व्यवस्थाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से अक्सर ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात की जाती है, लेकिन भाजपा का आरोप है कि राजनीतिक विरोधियों के परिवार और परिजनों को लेकर की जाने वाली टिप्पणियां इस दावे पर सवाल खड़े करती हैं। चंडोक ने कहा कि राजनीतिक असहमति को व्यक्तिगत कटुता में बदलने के बजाय मुद्दों और नीतियों पर बहस होनी चाहिए।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने मोहम्मद दीपक की गिरफ्तारी का मुद्दा भी पत्रकार वार्ता में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि मोहम्मद दीपक के खिलाफ व्यापारी से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के आरोपों में कार्रवाई हुई है। चंडोक ने सवाल उठाया कि ऐसे मामले में कांग्रेस की ओर से पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर उसका पक्ष जानने के बजाय मोहम्मद दीपक के प्रति दिखाई गई राजनीतिक सक्रियता को कैसे देखा जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में राजनीतिक संबंधों के आधार पर अलग-अलग रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि कांग्रेस नेता मोहम्मद दीपक से मुलाकात कर सकते हैं तो कथित रूप से प्रभावित व्यापारी से मिलने के लिए भी नेताओं को आगे आना चाहिए था।

    चंडोक ने कांग्रेस से यह भी पूछा कि वह ‘गुंडा’ और ‘गुंडागर्दी’ की परिभाषा किस आधार पर तय करती है। उन्होंने वर्ष 2017 में कांग्रेस के एक नेता द्वारा तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के लिए कथित रूप से की गई टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

    उन्होंने राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी और मोहम्मद दीपक के साथ उनकी सार्वजनिक निकटता का भी उल्लेख किया और कहा कि इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

    चंडोक ने कहा कि भाजपा की राजनीति ‘सेवा, सुशासन और संस्कार’ के मूल भाव पर आधारित है। राजनीतिक संघर्ष मुद्दों पर होना चाहिए, व्यक्तिगत हमलों पर नहीं और लोकतांत्रिक बहस तथ्यों व मर्यादा के साथ आगे बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सामाजिक परंपरा भी राजनीतिक मतभेदों के बावजूद आपसी सम्मान और मर्यादा बनाए रखने की रही है।

    पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर चंडोक , जिला महामंत्री तरुण दत्ता , जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल , कार्यालय प्रभारी मोर सिंह , सह प्रभारी सुरेन्द्र चौधरी मौजूद रहे!

    यह भी पढ़ें 👉रुद्रपुर में देर रात पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: गैंगरेप प्रकरण के तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *