Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में विभिन्न स्थानों मे विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 1260 मरीजों को मिला लाभ

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर – सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आज 01 अक्टूबर को सी एच सी किच्छा, जसपुर के पी एच सी रायपुर, तथा खटीमा के प्राथमिक पाठशाला छिनकी में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में लगे शिविर में कुल 1260 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया।
    शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं जिनमे फिजिशियन द्वारा 279, बाल रोग के 115, अस्थि रोग के 142, स्त्री रोग के 114, नेत्र रोग के 142, नाक कान गला के 133 तथा मनोरोग से ग्रस्त 28 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

    यह भी पढ़ें 👉Rudrapur Crime: युवती के कथित अपहरण और गैंगरेप मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन संदिग्धों की तलाश जारी

    इसके अतिरिक्त सर्जरी हेतु 36 मरीज चिन्हित किये गए। 257 की एनसीडी स्क्रीनिंग, 55 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गयी तथा 32 एमसीपी कार्ड वितरित किए गए। साथ ही 60 लाभर्थियों का टीकाकरण, 47 लाभर्थियों का आयुष्मान कार्ड, 75 की एक्स रे जांच की गयी तथा 3 निःक्षय मित्र बनाये गए ।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस के गोस्वामी ने बताया कि ग्रामीण जनता को घर के पास ही विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, जिससे आम जनमानस और ज़रूरतमंदों को आसानी से चिकित्सकीय सुविधाएँ प्राप्त हो पाएँ। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शनिवार को रामलीला मैदान सितारगंज मे बहुउद्देशीय शिविर, उप जिला चिकित्सालय बाजपुर तथा मदरसा मझराशिला गदरपुर मे विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें 👉सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *