Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

SSP अजय गणपति की अपराधियों के विरुद्ध कुशल रणनीति का दिख रहा असर — हत्या के अभियोग में नामजद दोनों अभियुक्त गिरफ्तार

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    खटीमा | माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी के “भयमुक्त, अपराधमुक्त देवभूमि” के संकल्प को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा गंभीर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए लगातार कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं।

    इसी क्रम में SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन में कोतवाली खटीमा पुलिस ने हत्या के अभियोग में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

    यह भी पढ़ें 👉सिलेंडर फटने से झुलसे लोगों का महापौर ने जाना हाल

    घटना का संक्षिप्त विवरण
    ➡️ दिनांक 27.09.2026 को कोतवाली खटीमा क्षेत्रान्तर्गत खेतलसण्डा खाम स्थित सरकारी नल के पास पानी लेने गई एक युवती के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप है। युवती के पिता रोहित द्वारा इसका विरोध किए जाने पर नामजद अभियुक्तगण संजय पुत्र स्व0 रामभरोसे एवं सुभाष पुत्र स्व0 रामभरोसे, निवासी खेतलसण्डा खाम, थाना खटीमा द्वारा रोहित के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है।

    तहरीर के अनुसार, अभियुक्त संजय द्वारा चारपाई की पाटी से रोहित के सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रोहित को उपचार हेतु विभिन्न चिकित्सालयों में ले जाया गया। उपचार हेतु ले जाते समय दिनांक 28.09.2026 को करीब 09:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

    प्रकरण में वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली खटीमा में मु0अ0सं0-297/2026, धारा 103(1), 117(2), 3(5), 74 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

    पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के क्रम में दिनांक 29.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुराने रेलवे फाटक, खेतलसण्डा के पास से दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    गिरफ्तार अभियुक्त

    1. सुभाष पुत्र स्व0 रामभरोसे
      उम्र करीब 33 वर्ष
      निवासी खेतलसण्डा खाम, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।
    2. संजय पुत्र स्व0 रामभरोसे
      उम्र करीब 35 वर्ष
      निवासी खेतलसण्डा खाम, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।

    गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दोनों अभियुक्तों को दिनांक 30.09.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

    प्रकरण की विवेचना प्रचलित है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

    यह भी पढ़ें 👉SSP अजय गणपति के सख्त निर्देशन में महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

    • प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुण्ठी, कोतवाली खटीमा
    • व0उ0नि0 के0सी0 आर्य
    • उ0नि0 राकेश राय
    • हे0का0 13 गणेश कुमार
    • का0 चालक कुलदीप सिंह

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *