Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर । जनपद ऊधम सिंह नगर में टीकाकरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डिजिटल प्रशिक्षण पर जोर दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एएनएम को एचएमआईएस, जननी, यू-विन सहित विभिन्न डिजिटल पोर्टल और एप्लीकेशन के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य टीकाकरण संबंधी आंकड़ों को सटीक रखना, वैक्सीन के स्टॉक का बेहतर प्रबंधन करना और प्रत्येक लाभार्थी तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे।

    जनपद में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, रुद्रपुर में आयोजित किया जा रहा है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ऊधम सिंह नगर की ओर से संचालित इस कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें 👉सेवा संकल्प फाउंडेशन का संकल्प, गीता धामी का मार्गदर्शन,9 से 11 अगस्त तक ‘सावन उत्सव-2026’ में महिलाओं को मिलेगा संस्कृति और सशक्तिकरण का विराट मंच।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी ने बताया कि प्रतिरक्षण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल प्रणालियों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। एएनएम को इन पोर्टल और एप्लीकेशन के माध्यम से टीकाकरण संबंधी जानकारी दर्ज करने, लाभार्थियों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने तथा वैक्सीन के स्टॉक की निगरानी करने के संबंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के बेहतर उपयोग से टीकाकरण से संबंधित डेटा की सटीक एंट्री, लाभार्थियों की समय पर ट्रैकिंग और वैक्सीन प्रबंधन में सुधार लाने में मदद मिलेगी। इससे टीकाकरण कार्यक्रम की निगरानी भी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

    स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य जनपद में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है। इसके लिए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण सेवाओं से जोड़ने के साथ ही पात्र लाभार्थियों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखना और टीकाकरण से छूटे लोगों की पहचान करना महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने और प्रतिरक्षण कार्यक्रम के क्रियान्वयन को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. हरीश पांडे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु मुश्युनी, प्रदीप महर, नन्दलाल, चाँद मियां तथा एएनएम पूजा अरोड़ा, संतोष, रेखा, मीना, चंचल, गीता, मिथिलेश, शीला, रीना और नूतन सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें 👉जनसुनवाई बनी समाधान की चौपाल: 96 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, 12 जरूरतमंदों को मौके पर मिला आयुष्मान का सुरक्षा कवच

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *