Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

ललूवापानी–बनलेख–जयगांव–जैंतोली मोटर मार्ग का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा सुधारों को लेकर विभागों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    चम्पावत। सड़क सुरक्षा और मार्ग की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में ललूवापानी–बनलेख–जयगांव–जैंतोली मोटर मार्ग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा व्यवस्थाओं और दुर्घटना संभावित स्थलों का परीक्षण करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

    जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग लोहाघाट, एआरटीओ चम्पावत तथा अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड (पीएमजीएसवाई) की संयुक्त टीम ने पूरे मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग के प्रारंभिक लगभग 400 मीटर हिस्से में सड़क का ढाल अत्यधिक तीव्र पाया गया।

    यह भी पढ़ें 👉साइबर अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर ऊधमसिंहनगर पुलिस का बड़ा अभियान, V-Guard कर्मचारियों को किया जागरूक

    मार्ग की इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को उक्त स्थान पर आवश्यकतानुसार क्रैश बैरियर लगाए जाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान मार्ग के विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों और काजवे भी पाए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि इन स्थलों का शीघ्र निरीक्षण कर उनकी स्थिति, आवश्यक मरम्मत कार्य और सुरक्षा उपायों से संबंधित विस्तृत आख्या प्रस्तुत की जाए।

    जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय समिति को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप मार्ग का विस्तृत परीक्षण किया जाए। समिति दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का चिन्हांकन करते हुए आवश्यक सुरक्षा कार्यों का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मार्ग की वर्तमान स्थिति, आवश्यक सुरक्षा कार्यों तथा पुनर्निर्माण से संबंधित तकनीकी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा, ताकि जनहित में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग लोहाघाट हितेश कांडपाल, एआरटीओ चम्पावत मनोज बगोरिया, अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड (पीएमजीएसवाई) बीरेंद्र सिंह बोहरा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें 👉जिला उधमसिंहनगर में 200 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *