किच्छा। जनपद उधम सिंह नगर में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक किच्छा के पर्यवेक्षण में कोतवाली किच्छा पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित 12 मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत सीज किया।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान जिन दोपहिया वाहनों में निर्धारित नंबर प्लेट नहीं लगी थी अथवा जिनके चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन सीज किए गए। साथ ही संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली किच्छा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन पर वैध नंबर प्लेट अवश्य लगाएं तथा वाहन चलाते समय पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी), वैध बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। साथ ही नाबालिगों को वाहन न सौंपें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
