Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

विद्युत कटौती और लो वोल्टेज से परेशान लोगों का फूटा आक्रोश , कांग्रेस पार्षद के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता का घेराव, ज्ञापन सौंपकर दी तालाबंदी की चेतावनी

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। नगर निगम वार्ड संख्या-32 में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर साेमवार को क्षेत्रवासियों का आक्रोश सामने आया। कांग्रेस पार्षद गौरव गिरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नागरिकों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

    पार्षद गौरव गिरी ने कहा कि नगर निगम का शहरी क्षेत्र होने के बावजूद वार्ड संख्या-32 में ग्रामीण क्षेत्रों की तरह घंटों अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। इसके अलावा लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे घरेलू विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं और लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें 👉मा. मुख्यमंत्री के प्रयास ला रहे रंग, चम्पावत के 38 गांव जल्द जुड़ेंगे मोटरेबल रोड से

    उन्होंने बताया कि हंस विहार फेज-1, हंस विहार फेज-2, डिवाइन पार्क, आनंदम और फौजी मटकोटा सहित पूरे वार्ड में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। भीषण गर्मी के मौसम में अनियमित विद्युत आपूर्ति से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है।

    कांग्रेस पार्षद ने अधिशासी अभियंता से मांग की कि वार्ड संख्या-32 को पूर्ण रूप से शहरी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से जोड़ा जाए, बिजली आपूर्ति नियमित की जाए तथा बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना जल्द कराई जाए।

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विद्युत समस्याओं का शीघ्र स्थायी समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी जनहित में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विद्युत विभाग की तालाबंदी भी की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

    इस दौरान संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, चेतन भट्ट, राकेश नौटियाल, विजय नेगी, नंदन सिंह रावत, देवेंद्र चौहान, संजय कुमार, तरुण गिरी, माधवी अधिकारी, कलावती अधिकारी, दुर्गा सुयाल, कमल राणा, चंद्र सुयाल, विमला पालीवाल, विमला देवी, खेम सिंह कोटिया, सतीश बुढकोटी, गंगा सिंह भंडारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें 👉युवा आयोग की घोषणा पर भाजयुमो ने मनाया जश्न, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन गहलौत के नेतृत्व में युवाओं ने धामी सरकार का जताया आभार

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *