Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

छीनीगोठ में हुड्डी नदी पर 954 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लिया जायजा

गुणवत्ता से समझौता न करने और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    जिलाधिकारी l मनीष कुमार ने शुक्रवार को टनकपुर क्षेत्र के छीनीगोठ में हुड्डी नदी में चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन 954 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निरीक्षण करते हुए वायरक्रेट की गुणवत्ता एवं मानक लंबाई की जांच की। उन्होंने वायरक्रेट सहित सभी निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही अतिरिक्त मशीनरी एवं मानव संसाधन की तैनाती कर कार्यों में तेजी लाने को कहा।

    यह भी पढ़ें 👉मुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

    जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कार्य सीधे तौर पर जनसुरक्षा से संबंधित हैं, इसलिए इनमें किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी एवं सतत पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य मजबूत एवं टिकाऊ रूप से पूर्ण हो सकें।

    सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सुरक्षा दीवार का लगभग 600 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

    निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रघुवर दत्त भट्ट, सहायक अभियंता मनोज तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें 👉दूरस्थ बकोड़ा क्षेत्र के लिये शीघ्र मिलेगी सड़क सुविधा , सड़क कनेक्टिविटी से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *