Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में खनन कार्यों को लेकर हुई बैठक,15 अक्टूबर तक वाहनों में माइनिंग टैग लगाना अनिवार्य।

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर | खनन कार्य शुरू होने के दृष्टिगत जनपद में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला खान अधिकारी द्वारा समस्त खनन पट्टाधारकों,अनुज्ञा धारकों, स्टोन क्रशर,स्क्रीनिंग प्लांट,हॉट मिक्स, रेडीमिक्स प्लांट स्वामियों एवं भंडारण अनुज्ञाधारकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की गई। बैठक में आगामी खनन सत्र को सुचारू रूप से संचालित करना और किसी भी तकनीकी या प्रक्रियात्मक बाधा को समय रहते दूर करने को लेकर चर्चा हुई।

    बैठक में वाहनों में माइनिंग टैग लगाने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। वाहन स्वामियों व ट्रांसपोर्टरों की सुविधा हेतु प्रत्येक तहसील में विशेष कैंप लगाए गए हैं और सभी संबंधित पक्षों को अपने वाहनों में अनिवार्य रूप से माइनिंग टैग लगवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।वेब्रिज और सीसीटीवी के माध्यम से विभागीय पोर्टल से इंटीग्रेट किया जाना अनिवार्य किया गया है। जिन संस्थानों द्वारा इसे अभी तक पोर्टल से नहीं जोड़ा गया है,उन्हें तुरंत इंटीग्रेशन कराने के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें 👉विद्युत कटौती और लो वोल्टेज से परेशान लोगों का फूटा आक्रोश , कांग्रेस पार्षद के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता का घेराव, ज्ञापन सौंपकर दी तालाबंदी की चेतावनी

    खनिज गतिविधियों की पारदर्शी रिपोर्टिंग और निगरानी के लिए ‘खनिज मित्र ऐप’ के माध्यम से आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। साथ ही परिवहन के दौरान वाहन खराब होने की स्थिति में इसकी सूचना तुरंत डिजिटल माध्यम से विभाग को उपलब्ध कराने की व्यवस्था समझाई गई। बैठक के दौरान संबंधितों द्वारा बताई गई समस्याओं व शंकाओं का समाधान किया गया ताकि कार्य शुरू होने के बाद किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो सके।अपर जिलाधिकारी ने खनन कार्य प्रारंभ होने के साथ ही सभी निर्धारित नियमों,शर्तों और विभागीय दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    जिला सूचना अधिकारी,
    उधम सिंह नगर।

    यह भी पढ़ें 👉यातायात नियमों पर एसएसपी अजय गणपति की सख्ती, किच्छा में 12 बाइक सीज

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *