Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू, 20 फरवरी तक देशभर में होंगे कार्यक्रम

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने देशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू किया है। अभियान के तहत 29 जुलाई से 20 फरवरी तक विभिन्न चरणों में धार्मिक, सामाजिक और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने दी।

    कमल जिंदल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास के समरसता, समानता, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जिले में गुरु रविदास मंदिरों में पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, भंडारे और संत सम्मान जैसे कार्यक्रमों के साथ इसकी शुरुआत की गई।

    यह भी पढ़ें 👉SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — घर में घुसकर मोटरसाइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार,चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

    उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से 10 सितंबर तक ‘कलश वंदन अभियान’ चलाया जाएगा। इसके तहत वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थली, गोवर्धनपुर से भेजे गए 131 पवित्र कलश विभिन्न राज्यों में पहुंचेंगे। उत्तराखंड आने वाले कलश का जिले में स्वागत किया जाएगा और नगरों, बस्तियों तथा गुरु रविदास मंदिरों में कलश पूजन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। निर्माणाधीन गुरु रविदास मंदिरों में जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी के उपयोग का भी आग्रह मंदिर समितियों से किया जाएगा।

    जिलाध्यक्ष के अनुसार, 29 जुलाई से 31 अगस्त तक जनसंपर्क अभियान के माध्यम से गुरु रविदास परंपरा से जुड़े संतों, महापुरुषों और समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सचखंड बल्लां (जालंधर) से वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थली, गोवर्धनपुर तक राष्ट्रीय यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और गुरु रविदास के विचारों के प्रचार-प्रसार से जुड़े आयोजन किए जाएंगे।

    कमल जिंदल ने कहा कि गुरु रविदास ने सामाजिक समानता और छुआछूत जैसी कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से गुरु रविदास के संदेश को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

    इस दौरान जिला महामंत्री तरुण दत्ता, कार्यक्रम सह-संयोजक राजेश कोली, विपिन सिंह गेहलोत, मीडिया संयोजक विजय पाल सिंह तोमर, सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा और अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें 👉सेवा, स्नेह और संवाद—”हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प”

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *