Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाएं अधिकारी : जिलाधिकारी

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    चम्पावत | 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाए जाने की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में जयंती समारोह गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से आयोजित करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके जीवन, विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण किया जाए। उन्होंने जनपदभर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाते हुए सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों एवं अन्य स्थानों पर विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वच्छता, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों से जोड़ने वाले कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।

    यह भी पढ़ें 👉एआरटीओ नवीन कुमार सिंह के ऑपरेशन ‘ नाइट स्ट्राइक’ से मचा हड़कंप , 343 के चालान , 53 वाहन इम्पाउंड ,5 नशेड़ी चालक भी पुलिस के हवाले

    जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों में जनसहभागिता सुनिश्चित करने तथा सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, एपीडी श्रीमती विम्मी जोशी, उप जिलाधिकारी श्री बी.सी. पंत, जिला पंचायतराज अधिकारी श्री महेश कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री दीपकीर्ति तिवारी, प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी श्री भारत जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें 👉जिलाधिकारी मनीष कुमार का सख्त फरमान: 2 अक्टूबर को चम्पावत में शराब पर पूरी तरह ‘ब्रेक’, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *