Saturday, 24 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    चम्पावत | आगामी 04 अक्टूबर 2026 को एनएचपीसी, बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने रविवार को एनएचपीसी सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागवार सौंपे गए दायित्वों की जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने और आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

    बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने प्रस्तावित बैठक स्थल से सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवागमन व्यवस्था, सड़क की स्थिति, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क मार्ग पर आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा प्रमुख स्थानों एवं मार्ग पर आवश्यक साइनेज लगाने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान आवागमन सुगम एवं व्यवस्थित बना रहे।

    यह भी पढ़ें 👉चम्पावत में खुलेगा राज्य का पहला आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र, 23 सितंबर से मुफ्त महाशिविर

    जिलाधिकारी ने एनएचपीसी परिसर में प्रस्तावित बैठक स्थल एवं आसपास की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने के साथ ही मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार रखने के निर्देश दिए।

    इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह,अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, एपीडी सुश्री विम्मी जोशी, उप जिलाधिकारी टनकपुर श्री प्रमोद कुमार, डीईएसटीओ दीपकीर्ति तिवारी,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल विजय कुमार सकारिया,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें 👉ऋषिपाल सिंह बने बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, नगर निगम कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *