Monday, 23 November 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• आपदा सुरक्षा कार्यों में अब नहीं चलेगी ढिलाई, हर दिन होगी समीक्षा; गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर जिलाधिकारी मनीष कुमार की सीधी नज़र • कप्तान अजय गणपति के निर्देशन में सड़क सुरक्षा की मुहिम को नई धार, सितारगंज में पुलिस ने संभाली जिंदगी बचाने की कमान , बिना हेलमेट चालकों को बांटे गए हेलमेट • देवीपुरा की सड़क पर उतरी विकास की नई तस्वीर, डीएम मनीष कुमार ने खुद संभाली कमान, इंटरलॉकिंग कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण • दस लाख की फूड वैन से गांव में रोजगार की नई इबारत, डीएम मनीष कुमार ने देवीपुरा पहुंचकर परखी महिला उद्यमियों की सफलता • शारदा घाट के निर्माण में सुस्ती पर जिलाधिकारी मनीष कुमार का एक्शन ! ठेकेदार को दो टूक- मशीनरी बढ़ाकर काम तेज करने के दिए सख्त निर्देश • पद बढ़ा , जिम्मेदारियां बढ़ीं, लेकिन नन्हे बच्चों के प्रति सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी क नहीं बदला फर्ज.. कार्यालय में आज भी स्टेथोस्कोप रहता है साथ • सनसनीखेज वारदात: रुद्रपुर जिला अस्पताल में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो गंभीर रूप से घायल • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली के नेतृत्व में 8.11 ग्राम शुद्ध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

समाचार खोजें...

ऊधम सिंह नगर: आशा कार्यकर्त्रियों के चुनावी राजनीति में उतरने पर सीएमओ सख्त, प्रचार करने वालों पर होगी कड़ी विभागीय कार्रवाई

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा कार्यकर्त्रियों के राजनीतिक व चुनावी गतिविधियों में भाग लेने पर स्वास्थ्य विभाग ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। कतिपय आशा कार्यकर्त्रियों के चुनाव प्रचार और राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय दिखने की शिकायतों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एस. के. गोस्वामी ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। सीएमओ ने साफ चेतावनी दी है कि आचार संहिता और सेवा नियमों का उल्लंघन करने वाली आशाओं के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    सीएमओ डॉ. एस. के. गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कुछ क्षेत्रों से आशा कार्यकर्त्रियों के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों और चुनावी गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिली थी। शासन व उच्चाधिकारियों द्वारा इस पर गहरा रोष व्यक्त किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि आशा (ASHA) पूरी तरह से एक सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता है। उनका मूल दायित्व समाज के हर वर्ग, धर्म और समुदाय के लोगों तक बिना किसी भेदभाव के स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। ऐसे में उनका किसी राजनीतिक दल के पक्ष में सक्रिय होना स्वास्थ्य सेवाओं की निष्पक्षता और उनकी भूमिका पर सवाल खड़े करता है।

    यह भी पढ़ें 👉जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायत मिलते ही एक्शन में आए डीएम मनीष कुमार, धामीसौन कटाव क्षेत्र पहुंच दिए स्थायी समाधान के निर्देश

    इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों के प्रभारियों व चिकित्सा अधिकारियों को लिखित दिशा-निर्देश जारी किए हैं:

    • चुनावी दूरी अनिवार्य: सभी प्रभारी अपनी-अपनी इकाइयों के अंतर्गत कार्यरत समस्त आशा कार्यकर्त्रियों और आशा फैसिलिटेटरों को निर्देशित करें कि वे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी राजनीतिक व चुनावी गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।
    • सोशल मीडिया व व्हाट्सएप पर नजर: व्हाट्सएप, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया मंचों पर यदि किसी आशा कार्यकर्त्री की फोटो या वीडियो किसी राजनीतिक दल के प्रचार-प्रसार में संलिप्त पाई जाती है, तो तत्काल उसका संज्ञान लिया जाए।
    • मांगा जाए स्पष्टीकरण: राजनीतिक गतिविधियों में चिन्हित आशा कार्यकर्त्रियों से तत्काल लिखित स्पष्टीकरण तलब किया जाए।

    स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि चेतावनी के बाद भी कोई आशा कार्यकर्त्री चुनावी समर में किसी दल या प्रत्याशी का प्रचार करते हुए पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक व विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    सीएमओ के इस सख्त कदम के बाद जिले भर के स्वास्थ्य महकमे और आशा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

    यह भी पढ़ें 👉ऋषिपाल सिंह बने बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, नगर निगम कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *