Sunday, 25 October 2026 • --:--:--
⚡ ताज़ा ख़बर
• सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: हल्द्वानी संभाग के 40 प्रवर्तन कर्मियों को मिला वैज्ञानिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन का प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर • टीकाकरण अभियान को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, एएनएम को एचएमआईएस, जननी और यू-विन पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण • गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’: नानकमत्ता में 10 घंटे पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 तमंचे बरामद; 350 लीटर कच्ची शराब जब्त, 12 लाख नकदी और 7 QR स्कैनर मिलने से जांच तेज • ➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान। • ऑपरेशन प्रहार: उप निरीक्षक मनोज कुमार की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात की आशंका, तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार • राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद • मानव तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार, उत्तराखण्ड पुलिस के सम्मेलन में छह राज्यों के 134 प्रतिनिधियों ने किया मंथन

समाचार खोजें...

युवा आयोग की घोषणा पर भाजयुमो ने मनाया जश्न, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन गहलौत के नेतृत्व में युवाओं ने धामी सरकार का जताया आभार

📑 विषय-सूची (Table of Contents)

    रूद्रपुर। प्रदेश में युवा आयोग के गठन की घोषणा के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भगत सिंह चौक पर खुशी जताई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। ‘मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘ का धन्यवाद’ कार्यक्रम के जरिए भाजयुमो ने युवा आयोग के गठन को प्रदेश के युवाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला बताया।

    विपिन गहलौत की अगुवाई में जुटे कार्यकर्ता, आतिशबाजी कर मनाई खुशी

    कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने नेतृत्व करते हुए युवा आयोग के गठन की घोषणा का स्वागत किया। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

    यह भी पढ़ें 👉जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया की सख्ती: लापरवाह अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

    लंबे समय से उठ रही मांग को पूरा करने की दिशा में कदम

    विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि युवा आयोग का गठन प्रदेश के युवाओं की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आयोग युवाओं से जुड़े मुद्दों को एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराने में उपयोगी साबित हो सकता है।

    रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े विषयों पर जोर

    गहलौत के अनुसार युवाओं की समस्याओं, अधिकारों, रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास जैसे विषयों को आयोग के माध्यम से प्राथमिकता के साथ सामने लाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे युवा वर्ग से जुड़े मुद्दों को संस्थागत स्तर पर रखने का अवसर मिलेगा।

    युवा हितों को लेकर सरकार के प्रयासों का किया उल्लेख

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रही है। उनके मुताबिक युवा आयोग के गठन की घोषणा से युवाओं में सरकार के प्रति भरोसा बढ़ने के साथ भविष्य को लेकर उम्मीद भी मजबूत हुई है।

    युवा सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया

    कार्यक्रम में मौजूद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने युवा आयोग के गठन को युवाओं के सम्मान, हितों और सशक्तीकरण की दिशा में अहम पहल बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आयोग के गठन से युवाओं से जुड़े विषयों को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए एक मंच उपलब्ध होने की उम्मीद है।

    यह रहे मौजूद

    कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर , भाजयुमो पदाधिकारी मनीष, रचित, आदेश, नीलकंठ राणा, विक्की, अनुभव, दीपक, सुनील सिंह, मयंक, जसवंत, उमेश और अभिषेक सहित मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें 👉वरिष्ठजनों के अनुभव से शहर के विकास को मिलेगी नई दिशाः विकास शर्मा

    अपनी राय व्यक्त करें (टिप्पणी लिखें)

    Your email address will not be published. Required fields are marked *